Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़aaradhya bachchan appriciates abhisheks performance at iifa 2022 video goes viral - Entertainment News India

अभिषेक बच्चन के IIFA परफॉर्मेंस की आराध्या ने जमकर तारीफ, वायरल हुआ वीडियो

Aaradhya Bachchan Viral Video: अभिषेक बच्चन के आइफा परफॉर्मेंस का वीडियो पहले वायरल हो चुका है। उनकी बेटी ने अब इसका रिव्यू किया है। आराध्या का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 24 June 2022 05:47 PM
हमें फॉलो करें

अभिषेक बच्चन के IIFA 2022 परफॉर्मेंस का वीडियो रीसेंटली वायरल था। टीवी पर इसका टेलीकास्ट 25 जून को आने वाला है। आइफा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें अभिषेक बच्चन डांस करते दिख रहे हैं। वह आराध्या और ऐश्वर्या को साथ में मटकता देख स्टेज से उतरकर आते हैं और साथ में डांस करते हैं। क्लिप में दिखाया गया है कि मनीष होस्ट अभिषेक के परफॉर्मेंस के बारे में आराध्या से पूछते हैं कि उन्हें कैसा लगा। आराध्या ने अपने डैड के परफॉर्मेंस का रिव्यू किया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


अभिषेक ने दसवी के गाने पर मचाई धूम


IIFA 2022 का टेलीकास्ट 25 जून को रात 8 बजे कलर्स चैनल पर होगा। अवॉर्ड फंक्शन देखने के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं। इस बीच चैनल ने एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप मे अभिषेक बच्चन दसवी के  गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। लेकिन इस बार इसमें अभिषेक के परफॉर्मेंस की उनकी बेटी आराध्या तारीफ करती दिख रही हैं।


आराध्या ने कॉन्फिडेंस के साथ दिया जवाब


अभिषेक ने मचा रे गाने पर डांस कर रहे होते हैं।  तभी ऐश्वर्या बोलती हैं, यू रॉक दिस बेबी। आराध्या और ऐश्वर्या चेयर पर बैठकर हुक स्टेप्स फॉलो करती हैं। तभी अभिषेक उनके साथ डांस करने आ जाते हैं। इसके बाद होस्ट मनीष पॉल ऐश्वर्या और आराध्या के पास पहुंचते हैं। मनीष कहते हैं,  मैं आराध्या से पूछना चाहता हूं कि परफॉर्मेंस कैसा था। इस पर आराध्या जवाब देती हैं,  बहुत बहुत बहुत... अच्छा। 


सलमान भी थे होस्ट


इस साल आइफा अबु धाबी में हुआ था। ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ पहुंची थीं। यहां अभिषेक का परफॉर्मेंस भी था। अवॉर्ड सेरिमनी को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने होस्ट किया था। शो में अभिषेक बच्चन के अलावा टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, सारा अली खान और नोरा फतेही के परफॉर्मेंस थे। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें