
'लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए आमिर खान पहुंचे तुर्की, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
आमिर खान जल्द हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गम्प' के आधिकारिक रीमेक में दिखाई देंगे, जिसका नाम है 'लाल सिंह चड्ढा’ है। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण...
आमिर खान जल्द हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गम्प' के आधिकारिक रीमेक में दिखाई देंगे, जिसका नाम है 'लाल सिंह चड्ढा’ है। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित और फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है इस फिल्म को वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। इसी बीच खबर है कि आमिर खान की इस अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। तुर्की में शूटिंग करते हुए आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
खबरों की मानें तो भारत में कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते हुए कहर के कारण आमिर खान ने भारत से शूटिंग तुर्की में करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में लगभग 100 जगह पर होने की बात कही गई थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से शूटिंग काफी प्रभावित हुई और बीच में रोकनी पड़ी थी। आखिर बार फिल्म की शूटिंग पंजाब में शेड्यूल किया गया। जहां करीना और आमिर खान दोनों ही शूटिंग कर रहे थे। उनका यह शेड्यूल काफी लंबा था। अभी तक कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसी जगहों पर शूटिंग हो चुकी है।
NEW PIC@aamir_khan resumes #LaalSinghChaddha shoot in Turkey pic.twitter.com/vjheNtCqde
बताते चलें कि, बीते दिन आमिर खान ने अपने घर में कोरोना वायरस की एंट्री की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था। उनके 7 हेल्पर्स को कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। वहीं अब उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आमिर खान ने बताया है कि कुल 7 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद घर के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। अब आमिर ने खुद ये जानकारी दी है कि इस टेस्ट में उनकी मदर का टेस्ट नेगेटिव आया है।





