बेटी आइरा की शादी से पहले आमिर खान को लगा इन चीजों का चस्का, अगली फिल्म की तैयारी या कुछ और है मामला?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Aamir Khan Daughter Wedding: क्या आमिर खान अपनी बेटी आइरा खान की शादी में एक आइकॉनिक परफॉर्मेंस देकर सभी को शॉक करने वाले हैं? जानिए इन दिनों वह किन वर्क फ्रंट से इतर किन तैयारियों में लगे हुए हैं।

बेटी आइरा की शादी से पहले आमिर खान को लगा इन चीजों का चस्का, अगली फिल्म की तैयारी या कुछ और है मामला?

Aamir Khan Daughter Ira Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के लिए पिछली कुछ फिल्में खास नहीं रहीं। साल 2018 में आई फिल्म Thugs of Hindostan के बाद उन्होंने एक भी हिट प्रोजेक्ट नहीं दिया है। प्रोफेशनल लाइफ से इतर पर्सनल लाइफ को लेकर भी आमिर खान चर्चा में रहे हैं। हालांकि साल 2024 की शुरुआत उनके लिए काफी खूबसूरत होगी। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी आइरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले आमिर खान को कुछ नए शौक लगे हैं जिन्हें लेकर वो खबरों में हैं।

आमिर खान को लगा है इन चीजों का शौक
एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटी की शादी से पहले आमिर खान को मराठी सीखने का शौक लग गया है। इतना ही नहीं TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आमिर खान गायकी में भी हाथ आजमा रहे हैं। 'गुलाम' फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ 'आती क्या खंडाला' में जलवा दिखा चुके आमिर खान सिंगिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन क्या यह उनकी बेटी की शादी में की जाने वाली किसी खास परफॉर्मेंस के लिए है या फिर उनकी किसी अपकमिंग फिल्म के लिए? यह साफ नहीं है।

बेटी की शादी से पहले कर रहे खूब मेहनत
जानकारी के मुताबिक आमिर खान हर रोज सिंगिंग क्लास लेने जाते हैं और उन्होंने दिल का एक घंटा इसके लिए फिक्स कर रखा है। घर पर भी वह नियमित रियाज कर रहे हैं ताकि अपनी अपनी स्किल्स बेहतर कर पाएं। वर्क फ्रंट की वजह से एक्टर ने स्ट्रेस में ना आकर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना शुरू किया है। वह अपनी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो कि आमिर खान की मां को हाल ही में एडमिट करना पड़ा था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।