Aamir Khan Dance Video: आमिर खान ने कार्तिक आर्यन के साथ किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
अभिनेता आमिर खान और कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों भोपाल में एक शादी में शामिल हुए। डांस करते हुए दोनों का वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। देखें डांस वीडियो।
अभिनेता आमिर खान और कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों भोपाल में एक शादी में शामिल हुए। डांस करते हुए दोनों का वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। ब्लैक रंग के साथ दोनों ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। वीडियो में दोनों एक्टर तूने मारी एंट्रीयां और कौन नचदी पर ठुमके लगाते दिखे। फंक्शन से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी।
शादी के लिए आमिर ने गले में गोल्डन स्टोल के साथ ब्लैक शेरवानी पहनी थी। वीडियोज में वह सफेद बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे थे। कार्तिक भी उनके साथ डांस करते दिखे और उन्होंने भी ब्लैक कोट और पैन्ट पहन रखा था। एक वीडियो में, कार्तिक ने आमिर के साथ मंच पर खड़े होकर कौन नचदी गाना गाया। दोनों स्टेज पर ताली बजाते और डांस करते दिखे। एक अन्य वीडियो में, कार्तिक और आमिर भीड़ के साथ तूने मारी एंटरियां पर थिरकते दिखे। गाना लिप सिंक करते हुए दोनों खुशी से झूम रहे थे।
बता दें कि आमिर खान फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया था जिसमें उनके साथ करीना कपूर, नागा चैतन्य, मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में थे। 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। फिल्म 1994 की ऑस्कर विजेता फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी। वहीं कार्तिक आर्यन ने आखिरी फिल्म फ्रेडी की थी। जल्द कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा और कृति सनोन के साथ शहजादा में दिखेंगे।