अरे ये क्या! आमिर ने फिर कर दी फातिमा के नाम की सिफारिश डायरेक्टर को कहा कि एक बार ऑडिशन..
लगता है आमिर खान को फातिमा सना शेख बहुत पसंद आ गई हैं। कम से कम उनकी हरकतों से तो ऐसा ही कुछ लग रहा है। पहले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में उन्होंने फातिमा का नाम सुझाया। इसके बाद अब अपनी...
लगता है आमिर खान को फातिमा सना शेख बहुत पसंद आ गई हैं। कम से कम उनकी हरकतों से तो ऐसा ही कुछ लग रहा है। पहले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में उन्होंने फातिमा का नाम सुझाया। इसके बाद अब अपनी फिल्म 'सेल्यूट' के लिए उन्होंने एक बार फिर मेकर्स से उनके नाम की सिफारिश कर दी।
पहले सुनने में आ रहा था कि राकेश शर्मा की बायोपिक 'सेल्यूट' में प्रियंका का नाम फाइनल कर दिया गया है और वह आमिर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित थीं लेकिन अब आमिर ने फिल्म के निर्देशक को कहा है कि वह फातिमा का ऑडिशन लें और फिर इसके बाद खुद ही यह फैसला लें कि वह उनके अपोजिट लीड रोल के लिए परफेक्ट हैं या नहीं। आमिर ने निर्देशक के सामने फातिमा के काम की खासी तारीफ की है। वह चाहते हैं कि किसी भी तरह एक बार फिर उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिल जाए यह जानते हुए भी कि फातिमा के साथ उनके अफेयर की खबरों से बॉलीवुड का बाजार पिछले काफी समय से गर्म है।
ट्रेड से जुड़े लोगों का कहना है कि यह बेहद असामान्य बात है कि आमिर बार-बार अपनी नई फिल्म में एक ही हीरोइन को रिपीट कर रहे हैं जबकि पहले उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।