Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़83 trailer fans reaction Ranveer Singh performance praised in the role of Kapil Dev - Entertainment News India

83 Trailer Fans Reaction: हूबहू कपिल देव की तरह दिखे रणवीर सिंह, फैन्स बोले- ‘रोंगटे खड़े करने देने वाला ट्रेलर'

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार कर रही हैं। लंबे समय से इस...

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 30 Nov 2021 01:19 PM
हमें फॉलो करें

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार कर रही हैं। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। कोरोना की वजह से इसकी रिलीज में देरी हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। रणवीर सिंह के अभिनय के साथ-साथ वीडियो में दिखे सीन की तारीफ हो रही है।

अभिनय से किया प्रभावित

रणवीर का लुक एकदम कपिल देव की तरह है। उनके बोलने के अंदाज से लेकर बॉडी लैग्वेंज तक वैसा ही है। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी के रोल में जच रही हैं। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अपने अभिनय से प्रभावित करते नजर आए है। फिल्म में वह क्रिकेट टीम के पीआर बने हैं।
 

फैन्स रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- ‘मैं गलत हो सकता हूं लेकिन शर्त लगाने को तैयार हूं कि यह सचिन तेंदुलकर है जो फिल्म में 10 साल के हैं। अगर हां, तो पिच पर जो हुआ उससे कहीं ज्यादा इस फिल्म ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया।‘

 

— Achu | Hindi is not our National Language da (@Bultaulta) November 30, 2021

एक अन्य ने लिखा, 'यह रणवीर सिंह नहीं कपिल देव बोल रहे हैं।'

— ritika (@ranveerfangirl) November 30, 2021

एक यूजर ने कहा, 'इसकी कहानी जीरो से हीरो बनने की है। एक कहानी जिसे लाखों लोगों ने महसूस और सपने के सच होने जैसा है।'

— KiKA.. 🇮🇳 (@iam_ocean6) November 30, 2021

रणवीर की तारीफ करते हुए एक फैन ने उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट बताया।

— 🎻𝗦𝘂𝗺𝗶𝘁 𝗣𝗿𝗮𝗷𝗮𝗽𝗮𝘁𝗶_ (@sp_summy_) November 30, 2021

एक यूजर लिखते हैं कि 'क्या कमाल का ट्रेलर है? रोंगटे खड़े हो गए। रणवीर सिंह आप कमाल के हैं।'

— 👑 (@AlishaArmaan22) November 30, 2021

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें