फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment News72 Hoorain first look released controversy Vivek Agnihotri reaction on the film

'द केरल स्टोरी' के बाद अब '72 हूरें' पर शुरू हुआ विवाद, क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?

'72' हूरें का फर्स्ट लुक आ गया है लेकिन इसके साथ ही एक नया विवाद भी शुरू होता दिख रहा है। फर्स्ट लुक आते ही फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसका मोशन पोस्टर शेयर किया है।

'द केरल स्टोरी' के बाद अब '72 हूरें' पर शुरू हुआ विवाद, क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 05 Jun 2023 05:53 AM
ऐप पर पढ़ें

'द केरल स्टोरी' इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म की रिलीज का पांचवां हफ्ता चल रहा है। छोटे बजट की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। 'द केरल स्टोरी' में 4 महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है जिनका धर्म परिवर्तन किया जाता है और फिर वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के जाल में फंस जाती हैं। इसकी कहानी को लेकर सवाल उठाए गए और इसे एक प्रोपेगैंडा फिल्म कहा गया। अभी यह विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और फिल्म '72 हूरें' चर्चा में आ गई है। रविवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया जिस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

अशोक पंडित ने शेयर किया मोशन पोस्टर
फर्स्ट लुक में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेमन, मसूद अजहर और हफीज सईद सहित अन्य खूंखार आतंकियों की तस्वीरों को दिखाया जाता है। बैकग्राउंड में कहा जाता है कि 'तुमने जेहाद का जो रास्ता चुना है वह सीधे जन्नत ले जाएगा, कुंवारी और छुई मुई सिर्फ तुम्हारी होगी।' फिल्ममेकर अशोक पंडित ने फर्स्ट लुक के साथ लिखा, 'हमारी फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है यह आपको पसंद आएगा।

क्या होगा अगर आप आतंकवादी आकाओं के आश्वासन के मुताबिक 72 कुंवारियों से मिलने की बजाय एक क्रूर मौत के शिकार हों। पेश है मेरी आने वाली फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक। यह फिल्म 7 जुलई 2023 को रिलीज होगी।' 

क्या बोले यूजर्स
'72 हूरें' का फर्स्ट लुक आते ही यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने लिखा कि यह 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' के बाद एक और फिल्म है जो प्रोपेगैंडा फैलाने का काम कर रही है। तो कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म केवल मुसलमानों की छवि को खराब करने के लिए बनाई गई है। शुरुआती रिएक्शन देखने के बाद यह मामला और जोर पकड़ता हुआ मालूम पड़ रहा है।

विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट
उधर 'द कश्मीर फाइल्सन के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अशोक पंडित के ट्वीट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'वाओ, बधाई हो अशोक पंडित। यह थियेटर में कमाल कर देगी। बेस्ट। हमेशा।'

किन कलाकारों ने किया काम
'72 हूरें' फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर लीड रोल में हैं। इसे संजय पूरन सिंह बना रहे हैं। फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें