12th Fail: कैंटीन वाले सीन में पत्नी के साथ बैठे थे असली IPS मनोज शर्मा, आपको दिखा कैमियो?

Jan 03, 2024 12:11 pm ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

Manoj Sharma Cameo In 12th Fail: 12वीं फेल को पसंद करने वाले दर्शकों को एक सोशल मीडिया यूजर ने मजेदार सरप्राइज दिया है। फिल्म में मनोज कुमार का कैमियो था, व्यूअर ने इसे खोज निकाला है।

12th Fail:  कैंटीन वाले सीन में पत्नी के साथ बैठे थे असली IPS मनोज शर्मा, आपको दिखा कैमियो?

विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। नए साल पर लॉन्ग वीकेंड में कई लोगों ने मूवी देखी और अब तारीफ में कमेंट्स किए जा रहे हैं। इस बीच एक दर्शक ने एक ऐसी चीज नोटिस की जो फिल्म देखने वालों के लिए मजेदार सरप्राइज हो सकता है। अनुराग कुमार नाम के शख्स ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है इसमें असली आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी वाइफ श्रद्धा पीछे बैठे दिख रहे हैं। इस पर विक्रांत मैसी ने पुष्टि की है कि उनको ट्रिब्यूट देने के लिए ऐसा किया गया था। उन्होंने एक और ट्रीविया बताया है।

नए साल पर खूब देखी गई फिल्म 
फिल्म 12वीं फेल में असली आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी वाइफ श्रद्धा जोशी का कैमियो है। यह बात एक जागरूक दर्शक ने पकड़ ली। पोस्ट वायरल हुआ तो विक्रांत मैसी ने भी तारीफ की। अब मूवी देखने वाले दर्शक यह देखकर काफी हैरान हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि मूवी अक्टूबर में रिलीज हुई थी। नए साल के बाद से ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने यह फिल्म लॉन्ग वीकेंड पर ओटीटी पर देखी अब थिएटर में न देखने का दुख हो रहा है। 

बैकग्राउंड में दिखे मनोज-श्रद्धा
 फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है। इसमें उनकी अफसर वाइफ के साथ लव स्टोरी भी दिखाई गई है। पोस्ट में दर्शक ने लिखा है, क्या किसी ने नोटिस किया, इस सीन में बैकग्राउंड में असली मनोज और श्रद्धा बैठे हैं। विक्रांत मैसी ने इस पर लिखा है, हाहा!!! आखिरकार एक ऐसा शख्स मिला जिसने ये नोटिस कर लिया। सच में ये लोग वही हैं। वीसीसी फिल्म्स ने उनको छोटा सा ट्रिब्यूट दिया था। एक और ट्रीविया बताता हूं, उसी जगह पर शूट भी हुआ है, जो कि दिल्ली हाट है। इस ट्वीट पर कई दर्शक हैरानी जता रहे हैं। मेकर्स की भी तारीफ हो रही है। देखें ट्वीट

विकास दिव्यकीर्ति का कैमियो
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पढ़ाई में कमजोर लड़का अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से आईपीएस बनता है। उसके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। छोटी सी जगह से पढ़ने दिल्ली आता है। यहां पेट भरने के कई छोटे-मोटे काम करता है। फुटपाथ पर सोता है। यहां उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की ठीक-ठाक फैमिली से होती है। अफसर बन जाती है, असफलताओं में उसका साथ नहीं छोड़ती। यह मूवी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी की असली घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में विकास सर (दिव्यकीर्ति) का भी कैमियो है। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।