दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं राम चरण की पत्नी, 8 महीने पहले दिया था बेटी को जन्म; बोलीं- मेरा शरीर
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद उपासना ने दी है।

साउथ सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना कोनिडेला दूसरी बार पेरेंट बनने के लिए तैयार हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं। ये बात खुद उपासना ने कही है। आठ महीने पहले बेटी को जन्म देने के बाद उपासना ने गुरुवार के दिन हैदराबाद के एक कार्यक्रम में ये बात कही। उपासना ने इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य और शादी के 11 साल बाद पहले बच्चे की प्लानिंग करने पर बात की। पढ़िए क्या बाेलीं उपासना।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर क्या बोलीं उपासना?
आईड्रीम मीडिया से बात करते हुए उपासना ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा (महिलाओं) स्वास्थ्य भी उतना ही मायने रखता है जितना दूसरे लोगों का रखता है। हमें खुद को आगे रखना चाहिए। अगर हम अपनी परवाह नहीं करेंगे तो कोई दूसरा भी हमारी परवाह नहीं करेगा। मुझे सच में ऐसा लगता है कि जब हर चीज का समाधान मौजूद है तो महिलाओं को कष्ट उठाने की क्या जरूरत है। महिलाएं अपने जीवन में जब चाहें तब बच्चे पैदा करने का निर्णय ले सकती हैं।''
दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर बोलीं उपासना
34 साल की उम्र में बेटी को जन्म देने के बारे में बात करते हुए उपासना ने कहा, “मैंने देर से बच्चा पैदा करने का ऑप्शन चुना और मुझे इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। यह मेरी पसंद थी; यह मेरा काम था।" उपासना ने बातों ही बातों में इस बात का भी संकेत दिया कि वह दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं। उपासना ने कहा, 'मैं दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए तैयार हूं, लेकिन तब जब मेरे डॉक्टर्स तैयार होंगे। वे मेरे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीन सिग्नल देंगे। ये मेरा स्वास्थ्य और मेरी शरीर है इसलिए मर्ज़ी भी मेरी होनी चाहिए।''
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

