सोनी लिव पर देखें हिंदी में मौजूद ये 4 हॉलीवुड फिल्में, एक ने जीते 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sony Liv Films in Hindi: आज हम आपको सोनी लिव पर मौजूद ऐसी 4 हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो हिंदी में आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इनमें से तीन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। 

सोनी लिव पर देखें हिंदी में मौजूद ये 4 हॉलीवुड फिल्में, एक ने जीते 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स

आज हम आपको हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिन्हें आप सोनी लिव पर हिंदी में देख सकते हैं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थीं। इस लिस्ट में चार फिल्में हैं, जिनमें से तीन की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। सोनी लिव की इस लिस्ट में थ्रिलर से लेकर कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम, आईएमडीबी रेटिंग और प्लॉट।

एवरीथिंग एवरीव्हेर ऑल ऐट अन्स: लिस्ट में पहले नंबर पर साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म एवरीथिंग एवरीव्हेर ऑल ऐट अन्स है। यह एक अमेरिकी फिल्म है जिसे डैनियल क्वान और डैनियल शेनर्ट ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी एक आम महिला की मल्टीवर्स में फंसने और अस्तित्व को बचाने की एक अराजक, भावुक और अनोखी यात्रा है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 19 मिनट है। फिल्म ने 95 अकेडमी अवॉर्ड में 7 ऑस्कर जीते थे। फिल्म का नॉमिनेशन 11 कैटेगरीज में हुआ था।

द व्हेल: लिस्ट में दूसरा नंबर अमेरिकी मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म द व्हेल का है। इसका निर्देशन डैरेन एरोनोफ्स्की ने किया है। यह एक भावुक ड्रामा फिल्म है। ये कहानी एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी बिछड़ी हुई बेटी से रिश्ता सुधारने की कोशिश करता है और मरने से पहले एक अच्छा पिता बनना चाहता है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 56 मिनट है। इस फिल्म ने 2 ऑस्कर अवॉर्ड्स (बेस्ट एक्टर और बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग) भी जीते हैं।

ट्राएंगल ऑफ सैडनेस: ट्राएंगल ऑफ सैडनेस एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को रूबेन ओस्टलुंड ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म अमीरों की दुनिया और उनके अहंकार को एक लग्जरी क्रूज और फिर एक द्वीप पर फंसने की कहानी के माध्यम से दिखाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। इस फिल्म के रन टाइम की बात करें तो फिल्म 2 घंटे 27 मिनट लंबी है।

लव लाइफ: लिस्ट में चौथे नंबर पर थ्रिलर ड्रामा फिल्म लव लाइफ है। फिल्म को कोजी फुकाडा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 1991 में अकीको यानो द्वारा गाए गए गीत लव लाइफ से प्रेरित। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये फिल्म ताइको नामक महिला और उसके परिवार के जीवन में अचानक आई समस्या के बाद बदलते रिश्तों की कहानी है। इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 03 मिनट का है।

सोनी लिव पर ये चारों फिल्म हिंदी भाषा में मौजूद हैं। सभी फिल्में साल 2022 में रिलीज हुई थीं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो इन्हें आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।