सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रोमांटिक थ्रिलर का पहला लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
share

Tu Hai Meri Kiran: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक रोमांटिक थ्रिलर में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। 

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Film
सोनाक्षी और जहीर की रोमांटिक थ्रिलर का लुक आउट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही एक रोमांटिक थ्रिलर में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम होगा ‘तू है मेरी किरण’। फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है। वहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट का बी खुलासा हो गया है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की साथ में ये पहली फिल्म होगी।

सोनाक्षी और जहीर की फिल्म का पहला लुक आया सामने

सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म का पहला लुक जारी किया है। पोस्टर में नजर आता है कि सोनाक्षी सिन्हा लैपटॉप पर काम कर रही हैं। वहीं, जहीर इकबाल सोनाक्षी को घूरते हुए देख रहे हैं और उनके हाथ में फोन है।

कब रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म?

इस पोस्टर पर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी गई है। सबसे ऊपर पोस्टर पर लिखा है- She Found a connection He Found Obsession (उसे कनेक्शन मिला, उसे जुनून)। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा- प्यार और जुनून के बीच आप कहां रेखा खींचेंगे? तू है मेरी किरण 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनाक्षी और जहीर की फिल्म को करण रावल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने।

ये भी पढ़ें: एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा… सोनाक्षी सिन्हा ने बताया जहीर से डेटिंग पर क्या बोले थे सलमान खान

‘तू है मेरी किरण’ पोस्टर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोनाक्षी के इस पोस्ट पर इंस्टाग्राम यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगी। एक ने कहा- आप दोनों की रील्स में केमिस्ट्री देखने के बाद हम फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

साल 2022 में पर्दे पर साथ नजर आए थे जहीर और सोनाक्षी सिन्हा

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर डबल एक्सल नाम की फिल्म में साथ नजर आए थे। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

ये भी पढ़ें: पूनम सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिया जवाब, कहा- 'कितनी बार नानी बना दिया हमको'

क्या होगी सोनाक्षी की फिल्म की कहानी?

फिल्म के पोस्टर से समझ आता है कि ये फिल्म ऐसे प्यार के इर्द-गिर्द घूमेगी जहां लड़का जुनून में अपनी हदें पार करेगा और फिल्म में थ्रिल आएगा। तू है मेरी किरण शाहरुख खान के सबसे पॉपुलर गानों में से एक है।

शाहरुख खान की फिल्म का गाना आया याद

इस गाने का टाइटल है जादू तेरी नजर। ये गाना डर फिल्म का है। इस फिल्म की कहानी भी एक ऐसे ही जुनूनी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है जो आपको डराने लगता है। शाहरुख खान ने इस फिल्म में काफी शानदार एक्टिंग की है। इस रोल के उनके बेस्ट किरदारों में से एक माना जाता है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में जूही चावला और सनी देओल नजर आए थे। ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी।

कब हुई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की बात करें तो दोनों ऑफ स्क्रीन पति-पत्नी हैं। सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। सोनाक्षी और जहीर ने लंबे वक्त की डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। जहीर अक्सर सोनाक्षी के साथ प्रैंक के वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़सोनाक्षी-जहीर की रोमांटिक थ्रिलर का पहला लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म