स्मिता पाटिल की मौत से पहले आंखों से निकलने लगा था खून, जया बच्चन ने की मदद की कोशिश, ऐसे थे आखिरी घंटे
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की मौत से कुछ घंटे पहले के बारे में जानते हैं आप। नाक-मुंह और आंख से निकल रहा था खून। जया बच्चन ने की थी इस खास डॉक्टर को बुलाने की कोशिश।

एक्ट्रेस स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में कई आर्ट फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन निजी जिंदगी को लेकर वो हमेशा खबरों में बनी रही। एक्ट्रेस ने 1983 में राज बब्बर से शादी की राठी जो पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। स्मिता और राज ने परिवार के खिलाफ जाकर अपने रिश्ते को नाम दिया था। शुरुआत में इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा था। बच्चे के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं। फिर कुछ ऐसा हुआ कि स्मिता दुनिया से चल बसी। उनकी मौत की खबर ने इंडस्ट्री को सदमा दे दिया था। जानिए आखिर क्या हुआ था उनकी मौत से एक दिन पहले।
स्मिता पाटिल की मौत से पहले की घटना
राज से शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों की जिंदगी में एक तीसरा मेहमान आने वाला था। स्मिता प्रेग्नेंट थीं। रिपोर्ट के मुताबिक स्मिता की प्रेग्नेंसी के 7 वें महीने में उनकी गोद भराई की रस्म की गई थी। इसे कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया। 28 नवंबर 1986 को स्मिता ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशियां मनाई जा रही थीं। स्मिता अब बेटे के बड़े होने के सपने देख रही थीं। लेकिन डिलीवरी के बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी जिसे शुरुआत में उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक स्मिता को बच्चे की डिलीवरी के बाद होने वाले इन्फेक्शन ने जकड़ लिया था। उस समय डॉक्टर घर आते और उनका इलाज करते। लेकिन हालत इतनी गंभीर थी इसका अंदाजा किसी को नहीं लग पाया।
बेटे ने बना ली थी दूरी
13 दिसंबर, स्मिता बेटे की रोने की आवाज के साथ सो कर उठीं। पति राज बब्बर की नींद नहीं टूट जाए इसलिए वो बच्चे को लेकर कमरे से बाहर निकल आई। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मां उस समय उनके साथ ही रह रही थीं। राज बब्बर काम में व्यस्त थे और उन्हें बाहर किसी कमेटी की मीटिंग में जाना था। ऐसे में स्मिता ने उनके कपड़े निकाले और एक घंटे में राज बब्बर घर से चले गए। कुछ देर में घर पर डॉक्टर आए, उन्होंने स्मिता को ड्रिप लगाया। एक्ट्रेस को बुखार था और इसी वजह से 15 दिन के बेटे ने उनसे दूरी बना ली थी। स्मिता ने अपने तपते शरीर को हल्के कपड़े से लपेटा और बच्चे को दूध पिलाया।
बेटे को नहीं छोड़ना चाहती थीं स्मिता
स्मिता अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी दोस्त पूनम ढिल्लन को फोन लगाया और मिलने की बात कही। एक्ट्रेस ने उन्हें आश्वासन दिया कि डिलीवरी के बाद ऐसी स्थिति हो जाती है। वो ठीक हो जाएगी। लेकिन स्मिता की हालत बहुत बिगड़ रही थी। वो मां से अपनी बहनों की बातें करती तो कभी बेटे के भविष्य के बारे में सोचती। बेटे के जन्म के इन 15 दिनों में वो उसे प्रतीक कहकर पुकारने लगी थीं। बेटे से दूर नहीं हो जाए इसलिए हॉस्पिटल तक जाने को तैयार नहीं होतीं।
स्मिता ने जसलोक हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
13 दिसंबर की शाम राज बब्बर घर लौटे, उन्हें किसी पार्टी में जाना था। स्मिता ने भी जाने की जिद्द की, लेकिन वो बीमार थीं। ऐसे में राज बब्बर ने उन्हें घर पर आराम करने को कहा और वो खुद बाथरूम चले गए। जब वापस आए तो स्मिता का चेहरा पीला पड़ चुका था। कुछ ही समय में उन्हें खून की उल्टियां हुईं। राज बब्बर उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए भागे। लेकिन स्मिता तैयार नहीं थीं। वो बेटे से दूर नहीं होना चाहती थीं। राज उन्हें मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल पहुंचे। कुछ ही देर में स्मिता कोमा में जा चुकी थीं। डॉक्टर्स को उम्मीद थी कि एक्ट्रेस को बचा लिया जाएगा। बड़े एक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। लेकिन उसी रात स्मिता दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।
आंख से आने लगा था खून
अखबार में छपी खबर के मुताबिक उस समय जया बच्चन ने दिल्ली से एक ब्रिटिश न्यूरोसर्जन को बुलाने की बहुत कोशिश की थी। इसी रिपोर्ट के मुताबिक स्मिता को नाक और मुंह से खून आ रहा था। वो खून की उल्टियां कर रही थीं। डॉक्टर्स ने अपनी उम्मीदे तब छोड़ दी जब उनकी आंखों से भी खून निकलने लगा। उसी रात 12:25 पर स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 14 दिसंबर की शुरुआत हो चुकी थी।
दुधमुंहे बच्चे का ऐसे हुआ पालन-पोषण
स्मिता को आखिरी बार देखने इंडस्ट्री के लोग पहुंचे। किसी को यकीन नहीं हुआ कि स्मिता अब उनके बीच नहीं रहीं। उनके मेकअप आर्टिस्ट ने एक्ट्रेस का आखिरी मेकअप किया। उन्हें सुहागिन बनाकर विदा किया गया। स्मिता के दुधमुंहे बच्चे का पालन एक्ट्रेस के माता -पिता ने किया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


