राघव जुयाल को 'किस' करने में अनकम्फ़र्टेबल थीं शक्ति मोहन, बोलीं- रेमो डिसूजा देते थे बढ़ावा
डांस कोरियाग्राफर शक्ति मोहन ने शो के दौरान राघव जुयाल के साथ हुए एक किसिंग मोमेंट पर अपना जवाब दिया है। शक्ति ने कहा कि वो बिल्कुल भी कम्फ़र्टेबल नहीं थीं। रेमो डिसूजा इसे बढ़ावा दे रहे थे।

डांस कोरियाग्राफर शक्ति मोहन ने हाल में अपने और राघव जुयाल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात की। दोनों एक रियलिटी को के के सीजन में देखे गए थे। शक्ति उस शो की जज थीं और राघव ने होस्ट बनकार ऑडियंस को एंटरटेन किया था। इसी दौरान दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी जिसे ऑडियंस ने पसंद किया था। अब शक्ति ने बताया कि बिहाइंड द सेट राघव और वो भाई-बहन की तरह झगड़ते थे। फिर शो में ये रोमांटिक एंगल दिखा दिया जाता था जो अजीब था। शक्ति इ ये भी बताया कि वो राघव को किस करने को लेकर कम्फ़र्टेबल नहीं थीं।
मेकर्स ने बनाया रोमांटिक एंगल
हाल में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में शक्ति ने राघव के करियर और बढ़ते ग्राफ के बारे में बात करते ह्य्ते कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि उनका साथी जीत रहा है। उन्होंने कहा कि वो एक अलग लेवल का इंसान है। शक्ति ने कहा कि वो एक अलग सोच का लड़का है। आगे शक्ति ने ये भी स्वीकार किया कि उनके शो के दौरान दोनों के बीच का रोमांटिक एंगल बनाया गया था। उन्होंने कहा, 'शो से पहले हम अछे दोस्त थे। भाई-बहन की तरह झगड़ते थे। फिर अचानक रोमांटिक एंगल शुरू हो गया।' उन्होंने कहा कि ये स्क्रिप्ट का हिस्सा था कि वो मुझे चिढ़ाएगा। ये बहुत ही अजीब ट्रांजीशन था। शक्ति ने कहा अक्सर लोग मुझे मिसेज जुयाल बोलकर मजाक उड़ाते थे। इसके जवाब में राघव कहते थे कि वो मिस्टर मोहन क्यों नहीं बन सकते। ये सोच सिर्फ राघव की हो सकती है।
रेमो डिसूजा बढ़ावा देते थे
आगे शक्ति ने एक ऐसे मोमेंट की बात की जिसने उन्हें अनकम्फ़र्टेबल कर दिया। शक्ति ने कहा कि सेट पर एक किस मोमेंट क्रिएट किया गया था। उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। उन्हें बोला गया था कि ऐसा हो सकता है की राघव आपको किस करे। और मैं सोच रही थी क्यों? ये क्यों हो रहा है?
शक्ति ने कहा कि रेमो डिसूजा इसे इनकरेज
करते थे। शक्ति ने कहा कि वो बहुत ही आज्ञाकारी इंसान हैं और ऐसे समय पर वो अपने लिए स्टैंड नहीं ले पाई। मेरे मां-बाप ये देख रहे थे और मैंने फिर भी ये किया। आप देख सकते हैं कि मैं कितनी अनकम्फ़र्टेबल नजर आ रही हूं।
नाराज हुए थे पिता
शक्ति ने बताया कि इससे उनके पिता बहुत नाराज हुए थे। वो शो के मेकर्स से सवाल करने लगे कि ये क्यों दिखा रहे हो। मैंने उन्हें बोला कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं राघव को राखी बांधती हूं।' शक्ति ने कहा कि इस ऑनस्क्रीन रोमांटिक एंगल का असर उनके और राघव के रिश्ते पर नहीं पड़ा। वो उनकी गर्लफ्रेंड को जानती हैं, राघव को भी उनकी लाइफ के बारे में सब पता था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


