Shaitaan Trailer: अजय की 'बेटी' का शैतान ने कर लिया वशीकरण, देखती रह गई मां, जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर

Feb 22, 2024 01:28 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अजय देवगन, आर माधवन की फिल्म शैतान में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों की फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें अजय और माधवन की परफॉर्मेंस आपका दिल जीत लेगी।

Shaitaan Trailer: अजय की 'बेटी' का शैतान ने कर लिया वशीकरण, देखती रह गई मां, जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है और मानना पड़ेगा कि ट्रेलर फिल्म के नाम नाम को पूरा जस्टिफाई करता है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से कि वो उसे मार डालेगा, वो जबरदस्ती हमारे घर घुस आया। वो मेरी बेटी को मार डालेगा। प्लीज उसे बचा लीजिए। इसके बाद दिखाया जाता है कि आर माधवन, अजय देवगन के घर आते हैं। वह फोन चार्ज के बहाने से आते हैं, लेकिन इसके बाद कहानी में जबरदस्त टर्न आता है। आर माधवन, अजय की बेटी को हिप्नोटाइज कर देते हैं और उसके बाद अजय की बेटी वही करती है जो माधवन कहते हैं।

जबरदस्त एक्शन और थ्रिल

हालांकि बाद में पता चलता है कि माधवन कोई आम इंसान नहीं बल्कि काली शक्ति की मदद से उनकी जिंदगी में तूफान लेकर आया है। ट्रेलर जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से भरा है। इसके साथ ही इसमें हॉरर का परफेक्ट तड़का है जिससे आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। ट्रेलर शेयर कर अजय ने लिखा, नर्क घर आ गया शैतान के साथ।

ट्रेलर को किया जा रहा पसंद

ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म के जरिए ज्योतिका बॉलीवुड में 25 साल बाद वापसी कर रही हैं। उन्होंने फिल्म डोली सजा के रखना से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह तमिल फिल्मों में काम करने लगीं। साल 2001 में फिल्म लिटल जॉन के जरिए उन्होंने वापसी की थी और अब वह इस साल शैतान फिल्म में दिखेंगी।

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्मस और पनोरमा स्टूडियोज द्वारा शैतान को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। वहीं विकास बहल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

एपिसोड की शुरुआत होती है अनुपमा से जिसे पता चलता है कि तोषू और अनुज एक-दूसरे से मिले हैं। वहीं तोषू सपने देखने लगता है कि वह अनुज कपाड़िया की कंपनी में काम करेगा तो बहुत पैसे कमाएगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।