Shahrukh Khan: एक या दो नहीं, शाहरुख खान के पास हैं 17 फोन्स; विवेक वासवानी बोले- मैंने उन्हें कॉल किया था लेकिन…

Feb 22, 2024 09:53 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Shahrukh Khan: विवेक वासवानी ने दावा किया है कि बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान के पास 17 फोन्स हैं। पढ़िए और क्या बोले विवेक।

Shahrukh Khan: एक या दो नहीं, शाहरुख खान के पास हैं 17 फोन्स; विवेक वासवानी बोले- मैंने उन्हें कॉल किया था लेकिन…

शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी लाए थे। उन्होंने ने ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख की एंट्री प्लान की थी और स्ट्रगल के दिनों में उन्हें अपने घर पर रहने की अनुमति दी थी। हालांकि, अब शाहरुख और विवेक एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। विवेक ने दावा है किया कि पिछले चार साल से दोनों की मुलाकात तक नहीं हुई है। विवेक ने ये भी बताया कि 'जवान' की सक्सेस के बाद जब उन्होंने शाहरुख को कॉल किया था तब क्या हुआ था।

सुहाना को डायरेक्ट करना चाहते हैं विवेक

विवेक वासवानी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी आखिरी बार शाहरुख से मुलाकात चार साल पहले उनके जन्मदिन पर हुई थी। विवेक बोले, 'हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है। हम न बात करते हैं और न मिलते हैं। लेकिन, जब मिलते हैं तो ऐसा लगता ही नहीं कि सालों से नहीं मिले हैं।" विवेक ने कहा कि वह शाहरुख की बेटी सुहाना को फिल्म में डायरेक्ट करना चाहते हैं।

शाहरुख ने बच्चों से मिलवाया

विवेक ने कहा, “मुझे लगता है कि सुहाना में बहुत क्षमता है। मौजूदा एक्ट्रेसेस से ज्यादा प्रतिभा है। जब साल 2018 में शाहरुख ने जन्मदिन की पार्टी रखी थी तब उन्होंने मुझे कॉल किया था। कहा था, सर, मैं चाहता हूं कि आप मेरे बच्चों से मिलें। मैं गया और मुझे उनकी पार्टी में खूब मजा आया।”

चार साल बाद किया कॉल तो क्या हुआ?

पिछले चार सालों में आपने अपने दोस्त को फोन क्यों नहीं किया? इसका जवाब देते हुए विवेक ने कहा, “उनके (एसआरके) पास 17 फोन्स हैं। लेकिन, मेरे पास उनका एक ही नंबर है। जवान के बाद मैंने उन्हें कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब मैं शॉवर में था तब उन्होंने कॉल बैक किया था, लेकिन तब मैं नहीं उठा पाया। वह हर समय ट्रेवल करते रहते हैं। उनके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। वह एक साम्राज्य चला रहे हैं। इसलिए मैं समझता हूं।"

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।