बेटी की वजह से शाहिद कपूर ने छोड़ी स्मोकिंग, कहा-एक दिन मैं छिपकर कर रहा था स्मोक और…
शाहिद कपूर अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। बेटी के प्यार की वजह से ही शाहिद कपूर ने अपनी स्मोकिंग की गंदी आदत छोड़ दी और इसके लिए वह काफी खुश भी हैं।

शाहिद कपूर जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही शानदार वह बेटे, पति और पिता हैं। आप यह कह सकते हैं कि शाहिद एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। वह अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। इसका प्रूफ यह है कि उन्हें जो इतने सालों से स्मोकिंग कि गंदी हैबिट थी, वो उन्होंने बेटी मीशा के लिए छोड़ दी है। शाहिद ने हाल ही में बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बेटी की वजह से स्मोकिंग छोड़ी।
क्यों छोड़ी स्मोकिंग
दरअसल, नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा में शाहिद में बताया कि उन्होंने स्मोकिंग क्यों छोड़ी। वह बोले, जब मैं स्मोक करता था, 'मैं अपनी बेटी से छिपकर स्मोक करता था। बस यही वजह है मैंने स्मोकिंग छोड़ दी। मैंने एक दिन सोचा कि मुझे स्मोकिंग की वजह से बेटी से छिपना पड़ रहा है। उस दिन मैंने खुद को बोला कि मैं अब स्मोकिंग हमेशा के लिए छोड़ दूंगा।'
इससे पहले एक इंटरव्यू में जब एक्टर से पूछा गया कि फादरहुड ने उन्हें कैसे चेंज किया इस पर शाहिद का कहना है कि पहले वह जब फिल्म देखते थे तो बच्चों के पॉइंट ऑफ व्यू से देखते थे, लेकिन जैसे ही वह पैरेंटहुड की दुनिया में आए वह अब एक पिता के पॉइंट ऑफ व्यू से फिल्म देखते हैं।
प्रोटेक्टिव पिता हैं शाहिद
जब शाहिद से पूछा गया कि क्या वह प्रोटेक्टिव पिता हैं तो उन्होंने कहा, 'जब भी हम किसी को मिलते हैं जिनका छोटा बेबी होता है तो मैं मीशा को लेकर जाता हूं और बोलता हूं कि बेटा भईया को हैल्लो बोलो। तो मेरा अभी से चालू हो गया है।'
प्रोफेशनल लाइफ
शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म में कृति का रोबॉट का रोल है जिससे शाहिद को प्यार हो जाता है। फिल्म से सभी को काफी उम्मीद थी, लेकिन इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। अब वह फिल्म देवा में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


