Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़shahid kapoor film o Romeo teaser x reaction, users says aag laga degi movie
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की कास्ट देख हैरान हुए यूजर्स, बोले-बॉक्स ऑफिस पर आग लगने वाली है

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की कास्ट देख हैरान हुए यूजर्स, बोले-बॉक्स ऑफिस पर आग लगने वाली है

संक्षेप:

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। यूजर्स ने अपना रिएक्शन देते हुए फिल्म की जबरदस्त कास्ट की तारीफ की है। दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी को एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है।

Jan 10, 2026 02:34 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहिद कपूर और विशाल भरद्वाज की जोड़ी ने पहले कमीने, हैदर जैसी शानदार फिल्में दी हैं। अब उए जोड़ी एक बार फिर एक धांसू फिल्म ओ रोमियो ले आई है। आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद आप बस फिल्म रिलीज होने का इंतजार करेंगे। डेढ़ मिनट से ज्यादा के इस टीजर में फिल्म की धांसू कास्ट को दिखाया गया है। इस डेढ़ मिनट का हर एक सीन बहुत खास लगता है। टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दर्ज कर दिया है। फिल्म की कास्ट देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इस फिल्म को शानदार बता दिया है।

ओ रोमियो की कास्ट ने फैंस को किया हैरान

फिल्म देवा के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर से एक्शन मूड में आ गए हैं। विशाल भारद्वाज के साथ उनकी फिल्म ओ रोमियो की पहली झलक ने इंतजार बढ़ा दिया है। टीजर की शुरुआत में शाहिद के किरदार को बंदूक के साथ एंट्री लेते देखा जा सकता है। टैटू वाली बॉडी और काऊ हैट के साथ कूल लुक में नजर आ रहे हैं। अगले सीन में दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी का धांसू लुक, फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी और तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर की एक झलक ने बता दिया है कि उनका किरदार जबरदस्त होने वाला है। अब फिल्म की कास्ट और टीजर पर X यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें:जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत जान उड़ जाएंगे
ये भी पढ़ें:प्रभास की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन, ये फिल्म डे 1 में ही बनी थी 121 करोड़ी

यूजर्स रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, 'क्या अलग टीजर है। मुझे पसंद आया। शाहिद अपने अवतार में वापस आ गया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार कास्ट, मजा आने वाला है', एक और यूजर ने लिखा, 'विशाल भारद्वाज और शाहिद की जोड़ी आग लगा देगी', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त कास्ट के अलावा मुझे लगता है इसका म्यूजिक भी एपिक होने वाला है। अरिजीत की आवाज कुछ अलग लाने वाली है।'

विशाल भारद्वाज की फिल्म

बता दें, विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन बनी फिल्म रोमियो वैलेंटाइन डे के मौके यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म की जबरदस्त कास्ट और एक्शन सीक्वेंस अभी से फैंस को पसंद आ रहे हैं। अब देखना मजेदार होगा कि शाहिद की ओ रोमियो रणवीर सिंह की धुरंधर को किसी मामले में पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।