शाहरुख खान संग विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य बोले- शाहरुख की ईगो है, इतने बड़े इंसान होकर भी...
शाहरुख खान और अभिजीत भट्टाचार्य के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच बातचीत बंद है। अब अभिजीत ने बताया कि उन्हें शाहरुख से क्या दिक्कत है।

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक और लव स्टोरी वाली फिल्मों में काम किया है। उनपर फिल्माए गए कई रोमांटिक गाने भी हैं जिसमें ज्यादातर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है। एक वक्त तो ऐसा था जब शाहरुख के हर गाने को अभिजीत गाते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और फिर कभी अभिजीत ने उनके लिए गाना नहीं गाया। अब हाल ही में अभिजीत ने इस मामले पर कहा कि ये पर्सनल हर्ट और अनरिजॉल्व डिफ्रेंस है।
शाहरुख को लेकर क्या बोले अभिजीत
निधि वसानदानी से बात करते हुए अभीजीत ने कहा, ‘शाहरुख खान का ईगो और मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट इस विवाद की वजह है। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, लेकिन जब फराह खान के पति ने उन्हें बुरा कहा तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने ये कमेंट किया था कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था फिर भी दोनों दोस्त हैं।’
शाहरुख ने सॉरी नहीं बोला
अभिजीत ने आगे कहा, 'मुझे जो हर्ट हुआ वो ये कि आपने एक बार भी सॉरी नहीं बोला। आप इतने बड़े इंसान हो फिर भी मांफी नहीं मांगी। जो ब्लंडर आपने किया, याद रखें ऐसा कुछ आपके साथ भी हो सकता है, शायद आपके अपने होम प्रोडक्शन में।'
अभिजीत ने सोचा था सिर्फ शाहरुख के लिए गाएंगे
अभिजीत ने फिर कहा, ‘मुझे काफी गर्व था, मैं दूसरों के लिए गाना बंद कर दिया था। मुझे लगा मैं शाहरुख की आवाज हूं और किसी और के लिए कभी नहीं गाऊंगा। ये ईगो नहीं है।’
शाहरुख चीजें ठीक कर सकते थे
उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसा भी हुआ जब वहां मौजूद होने के बाद उन्हें इग्नोर फील करवाया गया। वह बोले, 'जब मैंने उन्हें दूसरों को गले लगाते हुए देखा। मैं वहीं बैठा था। वह बोल सकते थे कि चलो अभीजीत जाने भी दो। वह इतना तो कर सकते थे।'
लोग मेरे गाने हमेशा याद रखेंगे
अभिजीत बोले कि अगर वह शाहरुख की जगह होते तो वह चीजें ठीक करते। मेरे गाने तो हमेशा सुने जाएंगे। आज कल लोग नहीं जानते राजेश खन्ना कौन थे जबकि वह इतने बड़े स्टार थे। लोग किशोर कुमार और रफी साहब को सुनते हैं, लेकिन नहीं जानते कि उनके गानें राजेश खन्ना पर फिल्माए गए हैं। आप और मैं जानते होंगे, लेकिन आने वाली जनरेशन को नहीं पता होगा।
अभिजीत-शाहरुख के बीच हुआ क्या
अभिजीत का कहना था कि उन्हें सही तरीके से क्रेडिट और पहचान नहीं दी गई थी। उन्हें लगा था कि मैं हूं ना के बाद जहां सबको सेट पर सराहा जाता था, लेकिन सिंगर्स को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


