अल्लाह को मास या खून नहीं चाहिए, बकरा ईद पर सारा खान का सबको मैसेज- ये सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं बल्कि...
सारा खान ने बकरा ईद पर फैंस को एक ऐसा मैसेज दिया है जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

बकरी ईद पर सारा खान ने एक ऐसा मैसेज दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। सारा एनिमल सैक्रिफाइज के खिलाफ बोल रही हैं। सारा ने दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस त्योहार के असली महत्व को लेकर बात कर रही हैं। सारा ने कहा कि ईद उल अधा केवल सेलिब्रेशन नहीं बल्कि इसमें फेथ है, कम्पैशन और सरेंडर।
क्या है सारा का मैसेज ईद पर
सारा ने वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा है ईद उल अधा सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं कि नए कपड़े पहनो, खाना हो या रिचुअल्स। यह आस्था के सबसे गहरे रूप की याद दिलाता है। पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें अल्लाह पर पूरे विश्वास, नेक नियत, पवित्र दिल और ईश्वर की खातिर अपनी सबसे प्रिय चीज को त्यागने का साहस सिखाती है।
उस मैसेज में आगे लिखा है, ‘पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि दिल साफ होना चाहिए और ईश्वर की खातिर अपनी सबसे प्यारी चीज को त्यागने का साहस होना चाहिए। अल्लाह को मास या खून नहीं चाहिए। अल्लाह हमारे इरादे देखता है।’
सारा बोलीं ईगो को सैक्रिफाइज करो
इस वीडियो को शेयर कर सारा ने लिखा, ‘आशा है कि हमारा जो सैक्रिफाइज है वो हमारा ईगो हो और हमारा रिवॉर्ड एक साफ दिल हो। ईद मुबारक।’
कृष संग शादी कर आई थईं चर्चा में
बता दें कि सारा पिछले साल तब चर्चा में आईं जब साल 2025 में उन्होंने कृष पाठक के साथ अपनी शादी अनाउंस की। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और फिर शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शादी की फोटोज देख सबको बड़ा झटका लगा था।
लोगों ने किया ट्रोल
जहां दोनों को कई ने शादी की बधाई दी वहीं कुछ ने दोनों को ट्रोल किया। अलग-अलग धर्म में शादी कने के बाद।
सारा की पहली शादी
सारा के बारे में बता दें कि वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने सपना बाबुल का...बिदाई जैसा हिट शो दिया है। इसके बाद वह बिग बॉस 4 में नजर आई थीं। इस शो के दौरान अली मर्चेंट के साथ वह रिलेशनशिप में आईं। इतना ही नहीं दोनों ने शो में ही शादी कर ली थी। लेकिन फिर 1 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
कौन हैं सारा के दूसरे पति
सारा के दूसरे पति कृष पाठक की बात करें तो वह भी एक्टर हैं। कृष के पिता रामानांद सागर में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


