संजय और महीप कपूर का घर अंदर से दिखता है फाइव स्टार होटल जैसा, फैंसी आइटम से सजी हैं दीवारें
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर का घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। दीवार पर महंगी पेंटिंग, फैंसी आइटम से सजा है लिविंग रूम। देखिए अंदर से कितना शानदार है संजय और महीप कपूर का ये आलीशान घर

फराह खान अपने यू ट्यूब वीडियो को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हर नए वीडियो में उन्हें किसी सेलिब्रिटी के घर कुकिंग वीडियो शूट करते देखा गया है। इस बार फराह अपने कुक दिलीप के साथ संजय और महीप कपूर के घर नजर आई। फराह यहां उनकी बेटी शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को अपने चैनल पर प्रमोट करने पहुंची थीं। इस वीडियो में अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ला आलीशान घर नजर आया। फराह और महीप ने कुछ पुराने किस्से शेयर किए।
एंट्रेंस
ये संजय और महीप कपूर के घर एंट्रेंस है। जो साधारण लेकिन शानदार लग रहा है। महीप ने खुद फराह और दिलीप का स्वागत किया। दोनों पहले भी साथ वीडियो शूट कर चुके हैं। अपने इस वीडियो में फराह ने बताया कि उन्होंने संजय और महीप की शादी में डांस किया था। दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती है।

लिविंग एरिया
महीप कपूर अपने घर की सजावट को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं। इस लिविंग एरिया में उनकी मेहनत नजर आ रही है। दीवार पर महंगी पेंटिंग्स, टेबल पर दिख रहे फैंसी आइटम, बेज सोफा और लक्ज़री कार्पेर्ट नजर आ रही है। महीप खुद अपने घर की सजावट का ध्यान रखती हैं।


बेडरूम
ये महीप के बेडरूम का सिटिंग एरिया है इस हिस्से को फराह खान ने डेकोर करवाया था। बैकग्राउंड में वाइट पर्दे हैं। दो सोफा चचेयर, मिरर के पास फ्लावर्स हैं। फ्लावर्स के रंग इस कमरे को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।

काउच चैट
फराह के घर का काउच जहां शनाया अपनी फिल्म तू या मैं के को-एक्टर आदर्श गौरव के साथ फिल्म से जुड़ी बातचीत कर रही हैं। आदर्श ने बताया कि वो सिंगर बनना चाहते थे इसलिए उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। उन्होंने रियलिटी शो सा रे गा मा के लिए ऑडिशन भी दिया था। लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ और अब वो एक्टर बन गए।

फराह के घर का किचन
फराह ने आधा वीडियो अपने घर में शूट किया है। ये उनके घर का किचन है। यहां शनाया कपूर ने स्पेशल चिकन बनाया था और आदर्श ने पनीर। इस कुकिंग कम्पटीशन में पनीर बनाने वाले आदर्श जीत गए।


बता दें, शनाया कपूर की फिल्म आ रही है जिसकी कहानी एक मगरमच्छ के इर्द गिर्द घूमती है। ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। शनाया की दूसरी फिल्म जिसे लेकर वो और उनका परिवार एक्साइटेड है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी




