रजत शर्मा की बेटी की शादी में बहन अर्पिता के साथ पहुंचे सलमान, शाहरुख खान ने भी दूल्हा-दुल्हन को दी बधाई

Apr 05, 2026 10:32 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

पत्रकार रजत शर्मा से दोस्ती निभाते हुए सलमान खान और शाहरुख खान उनकी बेटी की शादी में शामिल हुए। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी। रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शादी का हिस्सा बने।

रजत शर्मा की बेटी की शादी में बहन अर्पिता के साथ पहुंचे सलमान, शाहरुख खान ने भी दूल्हा-दुल्हन को दी बधाई

पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में सलमान खान और सलमान खान पहुंचे। परिवार और नए रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रजत शर्मा की बेटी दिशा ने सुदर्शन एम जे से शादी की है। सुदर्शन एक लीगल प्रोफेशनल हैं और तमिल नाडू से ताल्लुक रखते हैं। ये शादी साउथ इंडियन रीतिरिवाजों के साथ सम्मान हुई जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

सलमान खान पहुंचे शादी में

रजत शर्मा के साथ सलमान खान और उनका परिवार खास बॉन्ड शेयर करता है। ऐसे में एक्टर अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष के साथ सलमान, रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए बधाई दी। रजत शर्मा के समधी और समधन को रिश्ते की बधाई दी। सलमान को मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था।

शाहरुख खान ने दिया पोज

रजत शर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने शाहरुख खान भी पहुंचे। यहां उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आई। दोनों एक्टर ने इस शादी में ब्लैक आउटफिट को चुना। तस्वीरों के लिए पोज दिया। रजत शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

सलमान खान आ रहे हैं धमाका करने

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं। पहले ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन समय पर शूटिंग पूरी नहीं किए जाने की वजह से फिल्म की रिलीज आगे के लिए पोस्टपोन कर दी गई। इसके अलावा एक्टर साउथ के फिल्ममेकर्स के साथ एक खास स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में सलमान खान अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।

शाहरुख खान की किंग का इंतजार

दूसरी तरफ शाहरुख खान के साथ में किंग है। इस फिल्म में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।पठान बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म दीवाली के आस-पास दस्तक दे रही थी। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण के साथ क्लैश से बचने के लिए किंग इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।