सलमान खान का ऑनस्क्रीन पिता था नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड, उसी के साथ मुंबई आई थी एक्ट्रेस

Feb 11, 2026 11:36 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने पहले बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है। नीना का पहला बॉयफ्रेंड एक नामी एक्टर है। सलमान खान के पिता का किरदार निभाकर हुए थे मशहूर।

सलमान खान का ऑनस्क्रीन पिता था नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड, उसी के साथ मुंबई आई थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी लाइफस्टाइल और शानदार अफेयर को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। नीना का बोल्ड अवतार उनके फैंस को पसंद आता है। एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी जिंदगी पर बात रखी है। अन एक्ट्रेस ने अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। नीना ने बताया कि उनके पहले बॉयफ्रेंड आदर्श बाबूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर आलोक नाथ थे। नीना उन्हीं की वजह से मुंबई आई थीं। दोनों कुछ समय तक साथ थे। मूवीज डेट पर भी जाया करते थे।

आलोक नाथ थे नीना गुप्ता के बॉयफ्रेंड

नीना गुप्ता ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में नीना ने बताया कि वो अपने पहले बॉयफ्रेंड आलोक नाथ की वजह से मुंबई आई थीं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनका अपने बॉयफ्रेंड के साथ मूवी देखने का प्लान था। लेकिन उनकी सहेलियों ने ये बात उनकी मम्मी को बता दी थी। बाद में घर में उनकी पोल खुल गई। सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता क जिंदगी का ये राज भी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स आलोक नाथ के मीटू के आरोपों को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।

स्कूल में दिनों में पिक्चर देखने जाती थीं नीना

नीना गुप्ता ने अपने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो स्कूल के दिनों में दिल्ली के विजय थिएटर में पिक्चर देखने जाया करती थीं। उस समय स्कूल के बच्चों को 11-12 बजे वाला शो बैन था इसलिए अक्सर वो अपने आईडी कार्ड पर उम्र बढ़ा कर लिख दिया करती थीं। नीना ने ये भी बताया कि वो शेर-ए पंजाब में रहा करती थीं। लेकिन बाद में उनकी मां की जिद की वजह से उन्हें मुंबई में घर दिलाया गया। उनका खुद का अपार्टमेंट था जो उस समय 9 लाख से भी महंगा खरीदा गया था। इस बातचीत के दौरान संजय मिश्रा भी उनके साथ मौजूद थे।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अफेयर

बता दें, नीना गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1982 में आई फिल्म साथ साथ से की थी। इस फिल्म में उनका असली नाम ही उनके किरदार का नाम था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा गया। नीना ने सबसे ज्यादा सुर्खियां वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते की वजह से बटोरी। बिना शादी के बेटी मसाबा के जन्म ने उन्हें शुरुआत में तो परेशान किया। लेकिन बाद में उन्होंने इसे उस्वीकार किया।

नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म

नीना ने एक बार फिर सुर्खियां तब बटोरी थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर काम मांगा था। इसके बाद उन्हें बधाई हो जैसी फिल्में मिली थीं जिसने खूब तारीफें बटोरी। अब नीना नए किरदारों में नजर आ रही हैं। आने वाले समय में उन्हें फिल्म वध 2 में देखा जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।