'हिरासत में मौत का मामला नहीं लगता', सलमान खान फायरिंग केस में हाई कोर्ट ने क्या कहा

Dec 06, 2024 09:39 pm IST
Niteesh Kumar भाषा

  • 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26 अप्रैल को पुलिस ने गुजरात से विक्की गुप्ता और सागर पाल जबकि पंजाब से थापन को गिरफ्तार किया था।

'हिरासत में मौत का मामला नहीं लगता', सलमान खान फायरिंग केस में हाई कोर्ट ने क्या कहा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी से जुड़े मामले में बंबई हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की। अदालत ने शुक्रवार को कहा कि इस केस में आरोपी अनुज थापन की मौत हिरासत में हुई मौत प्रतीत नहीं होती। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि इस मौत मामले में कुछ भी संदेहास्पद नहीं है।

14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26 अप्रैल को पुलिस ने गुजरात से विक्की गुप्ता और सागर पाल जबकि पंजाब से थापन को गिरफ्तार किया था। 1 मई को थापन ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत के दौरान आत्महत्या कर ली थी। अपराध शाखा के हवालात के शौचालय में उसका शव मिला था।

अदालत ने यह टिप्पणी मामले की जांच करने वाले मजिस्ट्रेट की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद की। कानून के अनुसार, हिरासत में मौत के मामलों में मजिस्ट्रेट जांच की जानी आवश्यक है। थापन की मां रीता देवी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मजिस्ट्रेट रिपोर्ट पर गौर करने के बाद पीठ ने कहा कि थापन की मौत को लेकर कोई संदेह नहीं है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को तय की है और देवी के वकील से मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट देखने को कहा है।

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख