राजा शिवाजी से सलमान खान का कैमियो लुक लीक, फैंस बोले- भाई ने लूट लिया दिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान का रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो है। फिल्म से अब सलमान का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को यह पसंद भी आया है।

राजा शिवाजी

सलमान खान की कोई फिल्म शुक्रवार को रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं एक्स(ट्विटर) पर तो वह ट्रेंड भी कर रहे हैं वो भी सिर्फ अपने एक लुक की वजह से। दरअसल, रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी आज रिलीज हुई है और इस फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो है। बस इसी किरदार का उनका लुक वायरल हो रहा है।

सलमान का लुक कैसा है

सलमान की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें उन्होंने ऑरेंज कलर की पगड़ी पहनी है और इसी के साथ उनके पास मराठा तलवार भी है।

क्या है सलमान का रोल

वैसे खबर तो काफी समय से आ रही थी कि सलमान फिल्म में कैमियो करेंगे और बाकी सभी स्टार्स की फोटो भी लीक हो गई थी, लेकिन सलमान के लुक को लेकर कोई हिंट नहीं दिया था। हालांकि फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि सलमान का रोल जिवा महाला का है। एक क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान, रितेश के साथ एंट्री लेते हैं और उनके हाथ में तलवार होती है और सिर पर पगड़ी।

सलमान ने खुद मांगा था रितेश से रोल

बता दें कि हाल ही में रितेश ने खुद बताया था कि सलमान ने खुद उन्हें फिल्म में रोल देने के लिए बोला था। रितेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, एक दिन सलमान ने मुझसे पूछा कि तुम शूटिंग कब शुरू कर रहे हो। मैंने कहा इसी महीने। सलमान ने फिर अपने लिए पूछा कि वह कौनसा रोल करेंगे तो रितेश ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ प्लान नहीं किया। इस पर सलमान ने कहा था कि नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो। मुझे फिल्म में होना ही है।

फिल्म की पूरी कास्ट

राजा शिवाजी के बारे में बात करें तो इसे रितेश देशमुख डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं ज्योति देशपांडे ने जेनेलिया के साथ इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म राजा शिवाजी पर आधारित है। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी अहम किरदार में हैं।

रितेश के बेटे का डेब्यू

इतना ही नहीं इस फिल्म के जरिए रितेश के बेटे राहिल देशमुख ने भी डेब्यू किया है। राहिल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभाया था।

सलमान के बारे में बता दें कि वह अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान एक कर्नल का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।