Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने शनिवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब रविवार से उम्मीदें

Dec 06, 2025 08:06 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। जबरदस्त तारीफों के बाद भी फिल्म ने पहले दिन से कम कमाई की है। अब उम्मीदें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने शनिवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब रविवार से उम्मीदें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। धुरंधर थिएटर पर आने से पहले से धमाका कर रही है। फिल्म की कास्ट, कहानी और एक्टर की शानदार परफॉरमेंस ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया है। अब उम्मीदें फिल्म की कमाई से है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना समेत तमाम एक्टर को देखने ऑडियंस थिएटर पहुंच रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब दूसरे दिन की कमाई पर नजरें टिकी हुई है।

धुरंधर की शनिवार की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले दिन 27 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन खबर लिखने तक फिल्म ने सिर्फ 15.35 तक का आंकड़ा छुआ है। रात तक फिल्म में एकाध करोड़ और जुड़ सकते हैं। उम्मीदें थी कि फिल्म का वीकेंड पर फायदा होगा। लेकिन ये आंकड़ें देखने के बाद अब रविवार से कमाई की उम्मीद है। फिल्मसा ने कुल 42.35 करोड़ कमा लिए हैं। कल तक कमाई 55 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। वीक डेज में भी धुरंधर चमक सकती है।

स्टारकास्ट और परफॉरमेंस

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर्ड कहानी है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान की पॉलिटिक्स पर बेस्ड है। ये कहानी 1990 से 2000 तक के सफर के बारे में है। फिल्म साढ़े तीन घंटे लंबी है लेकिन बोर नहीं करती। किरदारों को अच्छे से दिखाया गया है। अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन के काम को ऑडियंस ने पसंद किया है। फिल्म की अधूरी कहानी को दूसरे पार्ट में पूरा किया जाएगा। दूसरा पार्ट करीब दो साल बाद थिएटर पर दस्तक देगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।