न गले में मंगलसूत्र, न मांग में सिंदूर; शादी के बाद जैकी भगनानी के साथ इस अवतार में दिखीं रकुल प्रीत सिंह

Feb 22, 2024 07:12 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है।

न गले में मंगलसूत्र, न मांग में सिंदूर; शादी के बाद जैकी भगनानी के साथ इस अवतार में दिखीं रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए। दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर जैकी के भाई निक्की भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में रकुल के गले में न मंगलसूत्र नजर आ रहा है और न मांग में सिंदूर। वह व्हाइट और पिंक कलर के शॉर्ट जंपसूट के साथ हाथों में पिंक कलर का चूड़ा पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं जैकी कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

भाई ने दी जैकी-रकुल को बधाई

निक्की ने रकुल और जैकी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भाई और भाभी को बधाई। ढेर सारा प्यार।’ बता दें, जैकी की ही तरह निक्की भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

jackky rakul

विंटेज कार में बारात लाए थे जैकी

रकुल और जैकी ने बुधवार के दिन पूरे रीति-रिवाज के साथ गोवा में शादी की। दोनों की शादी की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर में जैकी विंटेज कार में बारात ले जाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों ओपन गार्डन में सात फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्‌टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।

वर्कफ्रंट

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल जल्द ही ‘इंडियन 2’ में दिखाई देंगी। वहीं जैकी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।