Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Rakhi Sawant Entering Bigg Boss 19 says vote karna fourth time in salman khan reality show
सलमान खान के शो में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री? बोलीं- बिग बॉस जा रही, वोट करना

सलमान खान के शो में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री? बोलीं- बिग बॉस जा रही, वोट करना

संक्षेप: क्या राखी सावंत बिग बॉस 19 में नजर आनेवाली हैं? सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो लोगों से वोट मांगती नजर आ रही थीं। वो कह रही थीं कि वो बिग बॉस के घर में जा रही हैं। उन्हें वोट करना। 

Wed, 15 Oct 2025 12:01 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुबई में कुछ महीने रहने के बाद अब राखी सावंत भारत आ गई हैं। राखी सावंत हाल ही में कलर्स के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। अब सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी सावंत पैप्स के सामने कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर में जा रही हैं। उन्हें वोट करना। राखी के इस वीडियो के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, राखी सावंत बिग बॉस के घर में जाएंगी या नहीं ये बात अभी कंफर्म नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत

राखी सावंत का ये वीडियो एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। एयरपोर्ट पर राखी सावंत कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर में जाएंगी। उनके लिए वोट करना। राखी सावंत के इस बयान के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर कुछ लोग ये डिमांड कर रहे थे कि तान्या मित्तल के लिए घर में राखी सावंत को लाना चाहिए।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- टीआरपी बढ़ जाएगी बिग बॉस की। एक दूसरे यूजर ने लिखा- राखी सावंत बहुत मजेदार हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा- राखी की ये बात अच्छी है कि वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं।

घर में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री?

बता दें, अगर राखी सावंत इस बार घर में जाएंगी तो ये चौथी बार होगा जब राखी सावंत घर के अंदर जाएंगी। पहली बार राखी सावंत बिग बॉस सीजन 1 में नजर आई थीं। इसके बाद, राखी सावंत सीजन 14 में घर के अंदर पहुंची थीं। सीजन 15 में भी राखी सावंत नजर आई थीं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।