राजपाल के लिए जेल में क्या था सबसे मुश्किल? एक्टर बोले-सुबह जल्दी उठ जाता था…

Feb 20, 2026 08:19 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा यादव के साथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने बताया कि जेल में वो अपना वक्त कैसे बिताते थे। 

राजपाल के लिए जेल में क्या था सबसे मुश्किल? एक्टर बोले-सुबह जल्दी उठ जाता था…

राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बेल मिल गई है। बेल पर जेल से बाहर आए राजपाल यादव अब मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी सामने रख रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव सबसे पहले अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे। राजपाल यादव के साथ उनकी पत्नी राधा भी पहुंचीं।

पूरी स्थिति से कैसे डील कर रहे राजपाल और उनकी पत्नी

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि कानूनी लड़ाई अभी खत्म होने से बहुत दूर है। पूरी घटना पर बात करते हुए राजपाल की पत्नी राधा ने कहा कि वो लोग अभी पूरी स्थिति को एक समय पर एक कदम के हिसाब से डील कर रहे हैं।

जेल में क्या था सबसे मुश्किल समय?

वहीं, राजपाल यादव ने जेल के अपने वक्त को याद करते हुए कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल बात ये थी कि जेल में उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, “सबसे मुश्किल पार्ट था अपने परिवार से दूर रहना। उसके अलावा, मैंने रूटीन को अपना लिया था। मैं सुबह जल्दी उठ जाता था और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करता था और मेंटल बैलेंस मेंटेन करने की कोशिश करता था।”

राजपाल बोले- कई सालों से चल रहा ये मामला

अपने लीगल मामले के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, “ये मामला कई सालों से चल रहा है। मुझे लगा कि इसे लीगल तरीके से हैंडल करना ही ठीक था।”

कानूनी मामले पर क्या बोलीं राजपाल की पत्नी राधा

राजपाल यादव की पत्नी राधा ने कहा, “सभी संभावित कानूनी और सम्मानजनक विकल्पों पर विचार किया गया। कभी-कभी समाधान केवल इच्छाशक्ति पर निर्भर नहीं करता, बल्कि समय पर भी निर्भर करता है।”

राजपाल बोले- मुश्किल घड़ी में मिली मदद के लिए शुक्रगुजार

राजपाल यादव ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद वो सीधा अपनी भतीजी की शादी के लिए शाहजहांपुर गए। राजपाल यादव ने इंडसट्री से मिली मदद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे जो प्यार मिला उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। इस वक्त पर मेरे साथ जो चीज सबसे ज्यादा रही वो था लोगों का विश्वास। मेरे जैसे के लिए सम्मान, वक्त और सुने जाना सबसे ज्यादा मायने रखता है। राजपाल यादव की पत्नी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में बहुत से लोगों ने चिंता व्यक्त की। उन्हें हौसला दिया। राधा ने कहा कि उन्हें मिले हर सहयोग के लिए वो आभारी हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।