'दादा' के सेट से लीक हुईं राजकुमार राव की फोटोज, सौरव गांगुली के रोल में एक्टर का लुक आया सामने
राजकुमार राव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके सौरव गांगुली की बायपोकि में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग से राजकुमार राव की एक तस्वीर सामने आई है, और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके सौरव गांगुली की लाइफ पर हिंदी सिनेमा में अब एक बॉयोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शूटिंग से राजकुमार राव की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राजकुमार राव को सौरव गांगुली की भूमिका निभाता देखने के लिए क्रिकेट और फिल्म जगत के फैंस काफी उत्साहित हैं।
सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें कोलकाता के आर्यन क्लब ग्राउंड की हैं। यहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। राजकुमार राव को सौरव गांगुली के अवतार में देख फैंस काफी उत्साहित हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं राजकुमार राव की तस्वीरें
राजकुमार राव की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें टोस्टर एक्टर लाल रंग की जर्सी और काले रंग की ट्रैक पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं। @RandomCineMood नाम के एक्स यूजर ने राजकुमार राव की ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया है- सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू हो गई है। राजकुमार राव लीड रोल में हैं। क्या राजकुमार वो जादू दिखा पाएंगे जो सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी की बायोपिक में दिखाया था?
क्या है सौरव गांगुली की बायोपिक का नाम?
सौरव गांगुली की बायोपिक का नाम दादा है। दादा इसलिए क्योंकि सौरव गांगुली को उनके फैंस और उन्हें प्यार करने वाले लोग दादा कहकर बुलाते हैं। इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं विक्रमादित्य मोटवाने। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 और नेटवेस्ट सीरीज 2002 जीती थी।
ये एक्ट्रेस निभाएगी सौरव गांगुली की पत्नी का किरदार
दादा (फिल्म) की बात करें तो राजकुमार राव के अलावा फिल्म में तान्या मानिकतला को कास्ट किया गया है। तान्या फिल्म में सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। हालांकि, फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
राजकुमार राव की बात करें तो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म टोस्टर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा नजर आई थीं। टोस्टर में फरहा खान ने कैमियो भी किया था। इसके अलावा फिल्म में अर्चना पूरन सिंह नजर आई थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


