बंगाली एक्टर की पानी में डूबने से मौत? लहरों की चपेट में आने से हुआ हादसा

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है एक सीरियल की शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से एक्टर की मौत हुई है। 

बंगाली एक्टर की पानी में डूबने से मौत? लहरों की चपेट में आने से हुआ हादसा

बंगाली इंडस्ट्री के एक फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से एक्टर की मौत हुई है। हालांकि, अभी पुलिस की तरफ से साफ नहीं हुआ है कि एक्टर की मौत किस वजह से हुई है। राहुल अरुणोदय बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के लोकप्रिय सीरियल भोले बाबा पार करेगा की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शूटिंग के बाद एक हादसा हुआ और राहुल का निधन हो गया।

बंगाली एक्टर की मौत

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग के लिए शो की यूनिट दीघा के पास तलसारी पहुंची थी। शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल सीरियल की लीड एक्ट्रेस के साथ समुद्र के किनारे टहलने और पानी का आनंद लेने चले गए। इसी दौरान वह लहरों की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूबने लगे।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

वहां मौजूदा टेक्नीशियन्स और बाकी लोगों ने जब उन्हें डूबता देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की गई। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। राहुल को पानी से निकालने के बाद उन्हें पास में दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अभी ये साफ नहीं हो पाया कि राहुल की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई या उन्हें हार्ट अटैक आया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्बा मेदिनीपुर जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, आतिश बिस्वास ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत डूबने की वजह से हुई लगती है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि एक्टर की मौत किस वजह से हुई है।

राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में 2008 की हिट फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' शामिल है। राहुल बनर्जी ने 43 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।