रणबीर कपूर की रामायण में शामिल हुए राघव जुयाल, निभाएंगे यह किरदार
राघव जुयाल के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में काम करने वाले हैं। अब वह कौनसा किरदार निभाएंगे इसको लेकर आगे खबर पढ़ें।

नितेश तिवारी की रामायण की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस इस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। वहीं जैसे-जैसे इसकी स्टार कास्ट का पता चल रहा है तो फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में राघव जुयाल भी काम करने वाले हैं।
रामायण के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे राघव
खैर बता दें कि राघव पहले पार्ट नहीं बल्कि रामायण के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे जो अगले साल यानी साल 2027 में रिलीज होगी। वैरायटी इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक राघव, रामायण पार्ट 2 का हिस्सा होंगे। वह फिल्म में मेघानंद( इंद्रजीत) का किरदार निभाएंगे। वह रावण के सबसे बड़े बेटे थे। रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि पहले ये किरदार विक्रांत मैसी को ऑफर किया गया था। लेकिन चीजें चली नहीं और फिर राघव को इसके लिए अप्रोच किया गया।
पहला पार्ट इस साल दिवाली पर होगा रिलीज
रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिलावी पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सीता का किरदार साई पल्लवी। यश, रावण का किरदार निभाएंगे। सनी देओल, हनुमान जी का किरदार निभाएंगे तो वहीं रवि दुबे, लक्ष्मण का। रकुल प्रीत सिंह, शूर्पणखा का और काजल अग्रवाल, मंदोदरी का। रामायण शो के राम यानी अरुण गोविल भी फिल्म में हैं। वह राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे।
पहला लुक कब होगा रिलीज
रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का पहला लुक रामायण पार्ट 1, राम नवमी पर रिलीज किया जाएगा। पहला लुक मार्च 27 को रिलीज होगा। मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट रखा जाएगा जहां पहला लुक रिवील करेंगे। हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
वैसे रामायण से पहले राघव रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग में भी नजर आने वाले हैं। किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर लीड रोल में होंगे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें




