Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Punita Priya Riya Prajapati New Bhojpuri Holi Song Mile Mat Aawa Jaanu Holi Me Release On Youtube
प्रेमी की हरकतों से परेशान हुईं रिया प्रजापति, रिलीज हुआ पुनीता का नया होली सॉन्ग 'मिले मत आवा जानू होली में'

प्रेमी की हरकतों से परेशान हुईं रिया प्रजापति, रिलीज हुआ पुनीता का नया होली सॉन्ग 'मिले मत आवा जानू होली में'

संक्षेप:

  • भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर पुनीता प्रिया अपना एक नया होली गीत लेकर आई हैं। उनके इस गाने का टाइटल 'मिले मत आवा जानू होली में' है। इस गाने में आपको होली की हुड़दंग के साथ मस्ती भी देखने को मिलेगी।

Mar 04, 2024 06:14 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mile Mat Aawa Jaanu Holi Me Song: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। वहीं, होली सॉन्ग के बिना रंगों का ये त्योहार काफी फीकी लगती है। ऐसे में अब एक के बाद एक सिंगर अपने होली गीत लेकर आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर पुनीता प्रिया अपना एक नया होली गीत लेकर आई हैं। उनके इस गाने का टाइटल 'मिले मत आवा जानू होली में' है। इस गाने में आपको होली की हुड़दंग के साथ मस्ती भी देखने को मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिया प्रजापति ने लगाए जमकर ठुमके

पुनीता प्रिया का नया होली सॉन्ग 'मिले मत आवा जानू होली में' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत में रिया प्रजापति कलरफुल चोली और स्काई ब्लू लहंगा पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी अदा से गर्दा उड़ा रही हैं। उनका डांस देख फैंस दिवाने हो रहे हैं।

प्रेमी की हरकतों से परेशान हुईं रिया

इस मजेदार होली सॉन्ग में रिया प्रजापति अपने प्रेमी की हरकतों से परेशान हो जाती हैं। उसकी वजह से घर पर रिया को डांट भी पड़ती है। जिसकी वजह से वो होली में अपने प्रेमी से मिलने आने के लिए मना करती हैं।वह कहती है कि... 'होली खेले गंउवा के बहरी बुलाइला, रंग से बदनिया के कुल्हि लेटाइला... अइसन जगहा लगाइले जानू, गारी देले बिया हमर माई ये जानू...।' इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।