ये है भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड स्पेस फिल्म, 8.4 है IMDb रेटिंग

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Project Hail Marry Indian Box Office: हॉलीवुड की स्पेस फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म हॉलीवुड की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पेस फिल्म बन गई है। फिल्म 26 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये है भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड स्पेस फिल्म, 8.4 है IMDb रेटिंग

अगर आप स्पेस फिल्मों के शौकीन हैं तो अबतक आपने प्रोजेक्ट हेल मैरी तो देख ली होगी। ये हॉलीवुड स्पेस फिल्म 26 मार्च, 2026 को इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो तुरंत देखें। प्रोजेक्ट हेल मैरी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड स्पेस फिल्म बन गई है। प्रोजेक्ट हेल मैरी ने इंटरस्टेलर के लाइफटाइम कलेक्शन (भारत में) को पछाड़ दिया है।

प्रोजेक्ट हेल मैरी की भारत में अबतक की कमाई?

प्रोजेक्ट हेल मैरी को आज रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं। पहले हफ्ते फिल्म ने भारत में 24.70 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म ने भारत में 20.10 करोड़ की कमाई की थी। आज 16वें दिन फिल्म ने सुबह 10 बजे तक फिल्म ने 7 लाख की कमाई की है। इस तरह फिल्म का भारत में अबतक का कलेक्शन (10 अप्रैल, सुबह 10 बजे तक) 44.87 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में 53.79 करोड़ हो गया है।

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म, किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

इस हॉलीवुड फिल्म को भारत में चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने खबर लिखे जाने तक अंग्रेजी भाषा में 42.18 करोड़, हिंदी भाषा में 1.95 करोड़, तमिल भाषा में 37 लाख और तेलुगु भाषा में 37 लाख रुपये की कमाई की है।

इन स्पेस फिल्मों को पछाड़ा

प्रोजेक्ट हेल मैरी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली (ग्रॉस कलेक्शन) हॉलीवुड स्पेस फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने इंटरस्टेलर (45 करोड़, पिछले साल दोबारा रिलीज हुए डेटा को बिना जोड़े), ग्रैविटी (45 करोड़) और द मार्शियन (32 करोड़) जैसी स्पेस फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

प्रोजेक्ट हेल मैरी: कास्ट और क्रू

प्रोजेक्ट हेल मैरी की कास्ट की बात करें तो फिल्म में रायन गोस्लिंग, सैंड्रा हुल्लर, लायनल बॉयस, मिलान वैंट्रूब और ओरियन ली जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एंडी वेयर के 2021 की नॉवल पर आधारित है ।

क्या है फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी का प्लॉट?

प्रोजेक्ट हेल मैरी के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी एक ऐसे स्कूल टीचर (रायन गोस्लिंग) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक स्पेसशिप पर कोमा के बाद उठता है। उसे याद नहीं होता है कि वो उस स्पेसशिप पर कैसे आया है। इस स्पेस ट्रैवल में जब उसे होश आता है तो उसकी दोस्ती एक एलियन से होती है।

कितनी है इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

अगर आप स्पेस ट्रैवल साइंस फिक्शन के शौकीन हैं तो आपको ये फिल्म काफी पसंद आनेवाली है। फिल्म में सस्पेंस है, एडवेंचर है और कॉमेडी है। इस फिल्म में स्कूल टीचर और एलियन (रॉकी) का बॉन्ड भी फिल्म को खास बनाता है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।