प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शादी की बधाई, लेटर में लिखी खास बात
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने बुधवार के दिन परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। जब से दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत भेज दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
खत में लिखी ये खास बात
दरअसल, रकुल और जैकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भेजा था। हालांकि, किसी कारण वह उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उन्होंने खत लिखकर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने जैकी की मां पूजा और पिता वाशु भगनानी को संबोधित करते हुए लिखा, “जैकी और रकुल की शादी के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"
रकुल ने किया रिएक्ट
प्रधानमंत्री ने अपने खत में कपल के लिए ढेर सारी बातें लिखीं और अंत में विवाह समारोह में उन्हें आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया। रकुल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए खत की तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद… आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।”
प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद गोवा में रखी शादी
बता दें, जैकी और रकुल विदेश में शादी करने की योजना बना रहे थे। किंतु पिछले साल जब प्रधानमंत्री ने लोगों से देश में ही शादी करने की अपील की तब कपल ने अंतिम समय में गोवा में शादी करने का निर्णय लिया।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

