ऋषि कपूर से महीनों तक लड़ती रहती थीं पत्नी नीतू, बोलीं- मेरे पति बहुत जिद्दी थे

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीतू कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ऋषि कपूर संग अपनी लड़ाइयों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर बहुत जिद्दी थी, वो उनसे महीनों तक लड़ती रहती थीं। नीतू ने कहा कि वो ऋषि कपूर से बात ही करना बंद कर जेती

ऋषि कपूर से महीनों तक लड़ती रहती थीं पत्नी नीतू, बोलीं- मेरे पति बहुत जिद्दी थे

नीतू कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिवंगत एक्टर और अपने पति ऋषि कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने उन्होंने बताया कि उनके रिलेशनशिप में बहुत भावुक पल थे, जिद्दीपन था और झगड़े के बाद लंबे वक्त तक चुप्पी थी। नीतू कपूर ने बताया कि बहस के बाद कैसे दोनों के बीच बातचीत बंद हो जाती थी। ऐसा महीनों तक चलता था। उन्होंने बताया कि वो महीनों तक ऋषि कपूर से लड़ती थीं।

ऋषि कपूर संग लड़ाइयों पर क्या बोलीं नीतू कपूर?

सोहा अली खान से खास बातचीत में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं उनसे महीनों तक लड़ती रहती थी। मेरे पति बहुत जिद्दी थे। जब भी हमारी लड़ाई होती थी, मैं उनसे अपनी बात नहीं कह पाती थी क्योंकि वो सुनते ही नहीं थे। तो मैं उनके साथ कोल्ड वॉर शुरू कर देती थी, और ऐसा महीने-छह महीने तक चलता रहता है। मैं तब तक नहीं झुकती थी जब तक वो मुझसे पूछते नहीं थे कि क्या समस्या है?”

नीतू कपूर को चिढ़ाती थीं उनकी सास

नीतू कपूर ने कहा कि दोनों के बीच लंबी चुप्पी कपूर फैमिली में मजाक का कारण बनती थी। उन्होंने बताया कि उनकी सास भी उन्हें ये कहकर चिढ़ाती थीं कि उन्हें लगता है कि वो दोनों सिर्फ आधे वक्त के लिए ही शादीशुदा हैं, क्योंकि बाकी के वक्त वो एक दूसरे से बात नहीं करते।

नीतू कपूर को कैसे मनाते थे ऋषि कपूर?

नीतू कपूर ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर उन्हें कैसे मनाते थे। उन्होंने कहा, "वो बच्चों को मैसेज करते थे कि मां से बात हुई क्या? क्या वो ठीक हैं क्या हो रहा है और फिर मेरे पास आते थे और पूछते थे- अच्छा क्या समस्या है बता यार। इसके बाद मैं जो बी कहूं, वो करते थे। डाइट करने को, एक्सरसाइज शुरू करना, 5 से 10 किलो वजन कम करने, वो सब करते थे।"

साल 1980 में हुई थी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी

ऋषि कपूर की बात करें तो एक्टर का निधन साल 2020 में हुआ था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक दूसरे से शादी रचाई। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया था। इसके बाद साल 2009 में नीतू कपूर ने फिल्म लव आजकल में कैमियो किया था। हाल ही में नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी रिलीज हुई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।