शिवरात्रि पर ये 12 भजन, आरती और गाने बना देंगे कीर्तन की वाइब, देखें लिंक के साथ टॉप सजेशंस

Feb 15, 2026 05:45 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

Shivratri Special Bhajan: शिवरात्रि पर जागने या भजन-कीर्तन का प्लान है तो आपके लिए यहां कुछ ऐसे गाने हैं जो आपकी जैमिंग की वाइब सेट कर देंगे। इनमें शिव आरती से लेकर जय-जय शिव शंकर तक हर फ्लेवर के गाने हैं।

शिवरात्रि पर ये 12 भजन, आरती और गाने बना देंगे कीर्तन की वाइब, देखें लिंक के साथ टॉप सजेशंस

शिवरात्रि शिव के भजन और आरती के बगैर अधूरी है। अगर आप रात में जागने के लिए कीर्तन, भजन या जैमिंग प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यहां एक प्ले लिस्ट है। इसमें अनुराधा पौडवाल के पॉप्युलर भजन, शिव अमृतवाणी, ओम जय शिव ओमकारा आरती, शिव तांडव स्तोत्र, डमरू साउंड और जय-जय शिव शंकर जैसे गाने यूट्यूब लिंक्स के साथ हैं।

1. आशुतोष शशांक शेखर

शिव भक्तों के लिए यह गाना अमृत की तरह है। शिवरात्रि पर इसके बिना आपकी पूजा, जैमिंग सब अधूरा है।

खासियत: इसकी सरल लय और गहरे बोल जैमिंग की शुरुआत के लिए बेहतरीन हैं। यह गाना भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पण को दर्शाता है।

2. मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा

'शिव महिमा' एल्बम का यह कालजयी भजन मन को शांत कर देने वाली शक्ति रखता है। गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल की जोड़ी ने इस गाने को घर-घर में लोकप्रिय बनाया।

गायिका: अनुराधा पौडवाल, शिव महिमा एल्बम

खासियत: यह भजन अंतर्मन की भक्ति पर जोर देता है। सत्यम शिवम सुंदरम के मंत्र के साथ यह गाना शिवरात्रि की रात के ध्यान के लिए भी उपयुक्त है।

3. डमरू साउंड

शिव डमरू और ट्रांस के कई लिंक्स आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे। इनको चलाकर आप जैमिंग की वाइब सेट कर सकते हैं। यहां देखें लिंक

4. शिव अमृतवाणी

अगर आप लंबी जैमिंग या अखंड पाठ का आयोजन कर रहे हैं, तो 'शिव अमृतवाणी' से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह रचना शिव के जन्म, विवाह और उनकी महिमा का पूरा वृत्तांत है।

गायिका: अनुराधा पौडवाल

खासियत: यह शिव के संपूर्ण स्वरूप की व्याख्या करता है। इसे शांति से सुना भी जा सकता है और इसके छंदों पर साथ में गायन भी किया जा सकता है।

5. जय शिव ओंकारा - आरती

किसी भी शिवरात्रि उत्सव का समापन महादेव की आरती के बिना अधूरा है। अनुराधा पौडवाल की आवाज में यह आरती एक अलग ही ऊर्जा का संचार करती है।

गायिका: अनुराधा पौडवाल, कविता पौडवाल

खासियत: आरती के समय ढोल और मंजीरों के साथ इस गाने को बजाना पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। यह जैमिंग का सबसे जोशपूर्ण और भक्तिमय समापन होता है।

6. नमो नमो

फिल्म केदारनाथ का यह गाना जैमिंग की शुरुआत के लिए परफेक्ट है। इसकी शुरुआत धीमी होती है लेकिन धीरे-धीरे इसकी लय बढ़ती है, जो थिरकने के लिए मजबूर कर देती है।

गायक: अमित त्रिवेदी

खासियत: पहाड़ों वाली शांति और भक्ति का संगम।

7. हर हर शंभू

पिछले कुछ सालों में यह गाना शिवभक्तों का सबसे पसंदीदा एंथम बन गया है। इसके संस्कृत श्लोक और मॉडर्न बीट्स का तालमेल बहुत ही 'कैची' है।

गायक: अभिलिप्सा पांडा

खासियत: पूरी तरह से झूमने लायक और एनर्जेटिक।

यहां देखें लिंक

8. शिव कैलाशों के वासी

हंसराज रघुवंशी की आवाज में एक अलग ही मिट्टी की खुशबू और एनर्जी है। यह गाना जब बजता है, तो खुद-ब-खुद पैर थिरकने लगते हैं।

गायक: हंसराज रघुवंशी

खासियत: बाबा जी के जयकारों के साथ यह गाना महफिल जमा देता है। यहां देखें लिंक

9. जय जय शिव शंकर

अगर आप बॉलीवुड तड़का चाहते हैं, तो 'वार' फिल्म वाला रीमेक वर्जन जैमिंग के अंत में 'डांस फ्लोर' तोड़ने के लिए बेस्ट है। इसकी बीट्स बहुत फ़ास्ट हैं।

खासियत: पार्टी और सेलिब्रेशन। यह गाना तब बजाएं जब भक्ति का जोश अपने चरम पर हो।

11. शिव तांडव स्तोत्रम

शिवजी के बड़े भक्त रावण ने शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी। यूट्यूब पर यह कई लोगों की आवाज में पड़ा है। इसकी एक अलग ही एनर्जी है। शंकर महादेवन की आवाज में यूट्यूब पर सबसे पॉप्यूलर शिव तांडव स्त्रोत है, इसे आप चला सकते हैं।

12. सज रहे भोले बाबा

शिवरात्रि पर बाबा की शादी से जुड़ा गाना ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में चला सकते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।