New Movies: इस हफ्ते थिएटर्स में आएंगी ये 5 फिल्में, लिस्ट में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Upcoming Movies: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रोमांटिक ड्रामा, हॉरर कॉमेडी, साइकोलॉजिकल थ्रिलर जैसे जॉनर वाली फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।

New Movies: इस हफ्ते थिएटर्स में आएंगी ये 5 फिल्में, लिस्ट में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भी

आज सोमवार है और मई महीने का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। बता दें, ये हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में बॉलीवुड ड्रामा से लेकर हॉरर-कॉमेडी तक, बहुत कुछ रिलीज हो रहा है। अगर आप भी सिनेमाघरों में जाकर मूवी देखना पसंद करते हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

1. पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

एक्टर: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी

कहानी: फिल्म की कहानी प्रजापति (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर है। उसकी सीधी-सादी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वह नेक इरादे से किसी की मदद करता है। उसकी छोटी-सी मदद गलतफहमियों का एक ऐसा पहाड़ खड़ा कर देती है कि वह तीन महिलाओं (सारा, वामिका और रकुल) के बीच बुरी तरह फंस जाता है।

यहां देखिए ट्रेलर

2. आखिरी सवाल (Aakhri Sawal)

जॉनर: ऐतिहासिक ड्रामा

एक्टर: संजय दत्त, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा

कहानी: यह फिल्म आरएसएस (RSS) के 100 साल के सफर और विचारधारा के विकास को दिखाती है। संजय दत्त इसमें एक दमदार भूमिका में हैं और फिल्म भारत के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को छूती है।

यहां देखिए ट्रेलर

3. आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज (I.I.Z: Indian Institute of Zombies)

जॉनर: हॉरर-कॉमेडी / सटायर

एक्टर: मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, रंजन राज, जेसी लीवर

कहानी: एक बड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT जैसा संस्थान) अचानक जॉम्बीज की चपेट में आ जाता है। स्टूडेंट्स किस तरह पढ़ाई के प्रेशर और जॉम्बीज से एक साथ निपटते हैं, इसे बड़े ही मजाकिया ढंग से दिखाया गया है।

यहां देखिए ट्रेलर

4. नवगुंजर (Navagunjara)

जॉनर: साइकोलॉजिकल थ्रिलर / क्राइम

एक्टर: जितेंद्र बोहरा, तुषार कावले, प्रतीक्षा सिंह

कहानी: जब शहर में एक के बाद एक कई हत्याएं होती हैं और पकड़े गए कातिलों को अपने जुर्म की कोई याद नहीं होती, तब एक पुलिस ऑफिसर को एक गहरी साजिश का पता चलता है। यह फिल्म माइंड कंट्रोल के टॉपिक पर आधारित है।

ट्रेलर: अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं आया है।

5. बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट - द टूर (Billie Eilish: Hit Me Hard and Soft - The Tour)

जॉनर: म्यूजिकल (कन्सर्ट फिल्म - 3D)

एक्टर: बिली इलिश

कहानी: दुनिया की मशहूर पॉप स्टार बिली इलिश के वर्ल्ड टूर को बड़े पर्दे पर एक जादुई 3D अनुभव के रूप में पेश किया गया है। जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उनके लाइव कॉन्सर्ट के पीछे के सफर को दिखाएगी।

यहां देखिए ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।