देवदास के गाने डोला रे डोला के दौरान क्या प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित, बोलीं- थोड़ा मैथ्स करलो और...
माधुरी दीक्षित को लेकर कुछ दिनों पहले एक दावा किया गया कि वह डोला रे डोला गाने के दौरान प्रेग्नेंट थीं। अब इस पर माधुरी ने कुछ फैक्स क्लीयर करें हैं।

माधुरी दीक्षित ने कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ काफी काम किया है। दोनों ने कई हिट गानें दिए हैं। माधुरी को लेकर कुछ हफ्ते पहले सरोज खान की असोसिएट रहीं रुबीना खान ने दावा किया कि माधुरी डोला रे डोला गाने के दौरान प्रेग्नेंट थीं। अब इस पर माधुरी का रिएक्शन आया है।
क्या दिया माधुरी ने जवाब
माधुरी ने कहा, 'एरिन का जन्म 2003 में हुआ था तो आप मैथ्स करो।' बता दें कि एरिन नेने, उनके बड़े बेटे का जन्म साल 2003 में हुआ था और वह अब 23 साल का है। वहीं देवदास जुलाई 2012 में रिलीज हुई थी।
काफी मुश्किल था इस समय माधुरी के लिए शूट करना
माधुरी ने आगे कहा, ‘मैं उस समय काफी ट्रैवल कर रही थी। मैं शूटिंग करने आती और वापस चले जाती। मेरे सारे शूट रात में हुए थे। तो मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल एक्सपीरियंस थे।’
डॉक्टर नेने से शादी के बाद बदली लाइफ
माधुरी दीक्षित ने 1999 में श्रीराम नेने से शादी करने के बाद अमेरिका के डेनवर में शिफ्ट हो गई थीं, जहां नेने हार्ट सर्जन थे। शादी के बाद जब उन्होंने काम करना शुरू किया तो वह मुंबई और डेनवर के बीच ट्रैवल करती रहती थीं। देवदास उनकी लास्ट फिल्म थी बेटे अरिन और रयान नेने के जन्म से पहले।
फिल्म में देवदास का रोल शाहरुख खान ने निभाया था, पारो का ऐश्वर्या राय बच्चन ने और माधुरी ने चंद्रमुखी का। फिल्म में माधुरी और ऐश्वर्या का साथ में गाना भी था डोला रे डोला जो काफी हिट हुआ था। इस गाने को इस्माइल दरबार ने कम्पोज किया था। वहीं लिखा नुसरत बादर ने था और गाया कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और केके ने था।
क्या कहा था रुबीना ने
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए रुबीना ने कहा था कि डोला रे डोला गाने के शूट के दौरान एक स्टेप था जिसमें माधुरी मैम ने टर्न लिया और बैठ गईं। वो शॉट सुबह 9 से रात के 10 बजे तक हुआ क्योंकि वह उस वक्त 4 महीने प्रेग्नेंट थीं। इस वजह से सही से टर्न नहीं ले पा रही थीं और थोड़ी थकान हो रही थी।
उन्होंने यह भी कहा था, ‘माधुरी को साथ में फीवर भी था। उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। लेकिन फिर भी कभी स्टेप बदलने को नहीं कहा। जो भी मास्टरजी (सरोज खान) बोलतीं वह वही करते।’
माधुरी और सरोज ने साथ में खूब काम किया है। दोनों ने एक दो तीन चार, तबाह हो गए जैसे हिट गाने दिए हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


