Lahore 1947: सनी देओल के साथ भौकाल मचाने आएंगे मिर्जापुर के गुड्डू, फिल्म में हुई एंट्री

Feb 23, 2024 07:03 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही लाहौर 1947 के लिए एक से बढ़कर एक एक्टर को चुना जा रहा है। सनी देओल, प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह के बाद अब फिल्म में अली फजल की एंट्री की खबर आ रही है।

Lahore 1947: सनी देओल के साथ भौकाल मचाने आएंगे मिर्जापुर के गुड्डू, फिल्म में हुई एंट्री

गदर 2 के बाद अब फैंस सनी देओल को लाहौर 1947 में देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसे आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनाया जा रहा है तो भले ही कैमरे के सामने नहीं लेकिन कैमरे के पीछे रहकर भी आमिर, सनी के साथ काम कर रहे हैं। अब तक फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह के स्टार कास्ट होने की जानकारी थी। अब एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ने की खबर आ रही है।

अली फजल भी जुड़े

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अली फजल भी फिल्म का हिस्सा होंगे। वह फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। अली के बारे में तो सब जानते ही हैं कि वह कितने टैलेंटेड हैं। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। अली ने अपने करियर में कई किरदार निभाए, लेकिन मिर्जापुर सीजन 1 और 2 से उनका गुड्डू भैया और फुकरे 3 से जफर भाई के किरदार को काफी पसंद किया गया है। अब लाहौर 1947 से उनके जुड़ने की वजह से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

फिल्म लाहौर 1947 की बात करें तो राजकुमार संतोषी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के तले इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अभिमन्यु सिंह का नेगेटिव रोल होगा।

रहमान और जावेद का मिला साथ

कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर ने ए आर रहमान और जावेद अख्तर के फिल्म से जुड़ने की अनाउंसमेंट भी की थी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा था, यह रीयूनियन है की टैलेंटेड लोगों का। मैंने आमिर के साथ फिल्म अंदाज अपना-अपना में काम किया था। इस बार वह बतौर प्रोड्यूसर साथ काम कर रहे। सनी के साथ मैंने घायल, दामिनी और घातक फिल्म की है। राजकुमार का कहना है कि यह बेस्ट ड्रीम टीम है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।