Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update Upcoming Spoiler Noina Mitali Bad Days to start star plus
KSBKBT Spoiler: नोयोना और मिताली को सबक सिखाएगी तुलसी, शांतिनिकेतन में होगी धमाकेदार एंट्री

KSBKBT Spoiler: नोयोना और मिताली को सबक सिखाएगी तुलसी, शांतिनिकेतन में होगी धमाकेदार एंट्री

संक्षेप:

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब तुलसी नोयोना और मिताली को सबक सिखाएगी। मिहिर खुद तुलसी को शांतिनिकेतन लेकर जाएगा। तुलसी अब अपने बच्चों के लिए एक बार फिर मिहिर के साथ रहेगी। 

Jan 07, 2026 06:48 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अबतक का सबके बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। जो तुलसी 6 साल पहले मिहिर और अपने बच्चों को छोड़कर चली गई थी, वो एक बार फिर शांतिनिकेतन लौटेगी। तुलसी को जैसे ही ऋतिक के मानसिक तनाव के बारे में पता चलेगा, वो मिहिर पर बरसेगी। अपने बच्चों के लिए ही एक बार फिर तुलसी शांतिनिकेतन आएगी और नोयोना और मिताली को सबक सिखाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिहिर से तुलसी के सवाल

ऋतिक इतना ज्यादा परेशान हो जाएगा कि वो अपनी नस काट लेता है। तुलसी उसे अस्पताल लेकर जाती है और फिर वहां मिहिर और बाकी सब लोग पहुंचते।ऋतिक की हालत देखकर तुलसी मिहिर पर गुस्सा हो जाएगी। वो मिहिर से पूछेगी कि क्यों उसने ऋतिक की शादी मिताली से करवाई? मिहिर के पास किसी भी चीज का जवाब नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:वैष्णवी के झूठ पर भड़की तुलसी, नोयोना-मिहिर को साथ देख हुई गलतफहमी

रणविजय, नोयोना और मिताली को लगेगा झटका

तुलसी को ऋतिक के बारे में पता चलने के साथ-साथ ये भी पता चलता है कि रणविजय कैसे वीरानी बिजनेस को बर्बाद करने का प्लान बना रहा है। वो रणविजय की बात सुन लेती है। रणविजय वीरानी के सारे शेयर खरीदने की बात करता है। तुलसी को ये बात सुनकर चिंता हो जाती है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शांतिनिकेतन में तुलसी के आने से रणविजय, मिताली और नोयोना को झटका लगेगा।

गायत्री ने तुलसी से मांगी माफी

इधर अस्पताल में तुलसी की मुलाकात शोभा और गायत्री चाची से होगी। गायत्री जैसे ही तुलसी को मिलती है वो उससे माफी मांगती है। वो उस पल को याद करती है जब उसने मिहिर को नोयोना से शादी करने के लिए भड़काया था। वो तुलसी से कहती है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। तुलसी उससे कहती है कि उसे माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।