क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में क्यों हुई गुड टच बैड टच की बात? एकता कपूर ने बताया

Mar 05, 2026 04:30 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हाल ही के एपिसोड में गुड टच और बैड टच को लेकर बात हुई थी। अब एकता कपूर ने बताया है कि क्यों शो में गुड टच औ बैड टच के बारे में बात की गई।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में क्यों हुई गुड टच बैड टच की बात? एकता कपूर ने बताया

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के हाल ही के एक एपिसोड में स्मृति ईरानी के किरदार तुलसी को परी और अंगद की बेटी को गुड टच और बैड टच के बारे में बताते देखा गया था। उस एपिसोड के बाद शो की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ये कितनी अच्छी बात है कि शो में गुड टच और बैड टच के बारे में बात की गई है। अब एकता कपूर ने बताया है कि शो में क्यों इतने महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में बात की गई।

जब शो में हुई गुड टच बैड टच की बात

शो की स्टोरीलाइन जहां गरिमा का किडनैप हो जाता है उस एपिसोड में तुलसी को शो की दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट गरिमा (किरदार का नाम) और माधवी (किरदार का नाम) को गुड टच और बैड टच के बारे में बताती हैं।

एकता कपूर ने बताया शो में क्यों दिखाया वो मुद्दा

एकता कपूर से जब इस बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि जब तुलसी जैसा किरदार शो में इस बारे में बात करता है तो शो देख रहे दर्शकों को भी बढ़ावा मिलता है घर पर इन मुद्दों पर बात करने के लिए।

दूसरे पेरेंट्स को मिलता है ऐसे मुद्दों पर बात करने का साहस

इंडिया फोर्म्स से खास बातचीत में एकता कपूर ने कहा, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के साथ हम समझते हैं दर्शकों ने वीरानी परिवार पर जो भरोसा जताया है, उसके साथ वास्तविकता को दर्शाने की गहरी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। गुड टच बैड टच के इर्द-गिर्द गरिमा का ट्रैक दिखाना सिर्फ एक कहानी का चुनाव नहीं था, बल्कि लंबे समय से चली आ रही चुप्पी को तोड़ना था। जब तुलसी देशभर के घरों में शारीरिक सीमाओं के बारे में बात करती है, तो यह बाकी पेरेंट्स को भी घर पर इसी तरह की बातचीत शुरू करने का साहस देती है।”

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की करेंट स्टोरीलाइन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की करेंट स्टोरीलाइन की बात करें तो अब जल्द ही नोयोना शांतिनिकेतन से बाहर होगी। मिहिर के सामने नोयोना का सच सामने आ गया है। मिहिर अब तुलसी को मनाने की कोशिश कर रहा है। क्या तुलसी शांतिनिकेतन में वापसी करेगी? ये देखना दिलचस्प होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।