एनिमल के अल्फा मेल पसंद करने वाली लड़कियों को कुणाल खेमु बोले- 3 दिन थप्पड़ खाओगी तो...

Feb 23, 2024 06:36 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म एनिमल को लेकर कुणाल खेमु ने अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया है जिन महिलाओं या पुरुष को फिल्म एनिमल का अल्फा मेल किरदार यानी जो रणबीर कपूर ने निभाया था वो पसंद आया।

एनिमल के अल्फा मेल पसंद करने वाली लड़कियों को कुणाल खेमु बोले- 3 दिन थप्पड़ खाओगी तो...

फिल्म एनिमल भले ही पिछले साल रिलीज हुई थी, लेकिन अब तक फिल्म काफी चर्चा में है। कई सेलेब्स ने फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन दिए हैं। किसी को फिल्म अच्छी लगी तो किसी ने इसका विरोध किया। अब कुणाल खेमु ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। कुणाल का कहना है कि अगर ऐसे अल्फा रिएलिटी में हुए तो उन्हें बहुत मार पड़ेगी और आखिर में वह जेल में ही जाएंगे।

रियल लाइफ में पड़ेंगे थप्पड़

दरअसल, राज शमानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुणाल से कहा कि कई लड़के-लड़कियों को रणबीर के किरदार जैसा अल्फा मेल पसंद है तो इस पर कुणाल बोल,, इसको सही गलत बोलकर फायदा नहीं है क्योंकि आप एक ह्यूमन टेन्डेंसी और ट्रेट की बात कर रहे हो। आप समझदार हो...आप कर लो ट्राय। आपको ऐसा बंदा चाहिए? जब 2-3 दिन आपको थप्पड़ पड़ेंगे, चौथे दिन आप बोलोगे कि मैं पुलिस को फोन कर दूंगी। उसको भी समझ आ जाएगा आपको भी समझ आ जाएगा।

जेल जाओगे या पिटोगे

कुणाल ने बताया कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म देखकर उन्हें भी लगा कि वह किसी को मारें क्योंकि यही सिनेमा होता है। वह बोले, 'मैंने जब एलिमल देखी मुझे भी लगा फोड़ दूं किसी को। वो आपको फील करवाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको ऐसे अल्फा मेल की तरह बिहेव करना है। आप एल्फा बनकर देखो या तो आप जेल जाओगे या फिर पीटे जाओगे। अच्छी फिल्में देखकर मुन्ना भाई 2 देखकर गांधीगिरी भी सीख लो।'

कुणाल बोले, आप पैसा दे रहो हो कुछ फील करने के लिए। जब आप एक्शन फिल्म देखते हो आप उसे फील करते हो, सीटी मारते हो, लेकिन उसके जैसा करने की जरूरत नहीं। मैं एंटरटेनमेंट के लिए जा रहा हूं। इतना ही काम था फिल्म का, एंटरटेन करने का।

वैसे कुछ विरोध और नेगेटिव कमेंट्स के बाद भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल थे। इतना ही नहीं फिल्म को मिली सक्सेस की वजह से अब इसका दूसरा पार्ट आएगा और फैंस उसके लिए भी बहुत एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।