मामा गोविंदा पर लगे चीटिंग के आरोप पर बोले कृष्णा; सुनीता मामी को पूरा हक है बोलने का

Feb 14, 2026 11:44 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा पर लगे चीटिंग के आरोपों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो सुनीता और गोविंदा का पर्सनल मामला है। इसमें कोई क्या बोल सकता है। 

मामा गोविंदा पर लगे चीटिंग के आरोप पर बोले कृष्णा; सुनीता मामी को पूरा हक है बोलने का

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। सुनीता आहूजा ने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं। वहीं, गोविंदा ने भी अपनी सफाई दी है। मामा गोविंदा पर चीटिंग के आरोपों को लेकर भांजे कृष्णा से सवाल किया गया। इस बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि वो सुनीता और गोविंदा का पर्सनल मामला है। इसमें कोई क्या बोल सकता है।

मामा गोविंदा को लेकर कृष्णा से हुआ सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कृष्णा ने कहा कि सुनीता मामा को अधिकार है बोलने का। वो उनकी पत्नी हैं।साथ ही, कृष्णा ने कहा कि पति-पत्नी के बीच कोई क्या ही बोल सकता है।ये उनका पर्सनल मामला है।

मामा पर लग रहे आरोपों पर क्या बोले कृष्णा?

कृष्णा ने कहा, “सुनीता मामा का पूरा हक है बोलने का, वो उनकी पत्नी हैं। इसमें कोई क्या बोल सकता है? पति-पत्नी के बीच, ये उनका पर्सनल मामला है। वो उनकी पत्नी हैं, और गोविंदा हमारे लिजेंड। उनका हक है कि वो अपनी बात रख सकें। मैं उन दोनों के बीच किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहता।”

कृष्णा ने आगे कहा, “मैं परिवार का बंदा हूं और मैं उन दोनों का सम्मान और चिंता करता हूं। मैं मीडिया में कुछ चीजें देखता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता उसमें से कितना सही है। अगर वो दुखी महसूस कर रही हैं, तो उनका पूरा हक है उस तरह महसूस करना। वो पूरी तरह उनका हक है।”

लाफ्टर शेफ्स की कास्ट को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

कृष्णा अभिषेक की बात करें तो इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने लाफ्टर शेफ्स को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि लाफ्टर शेफ्स की पूरी कास्ट उन्हें भाई की तरह ट्रीट करती है। आज तक किसी ने मुझसे बुरी तरह बात नहीं की। कभी-कभी मेरा मजाक, उन्हें तंग करना बुरा महसूस कराता है, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी शिकायत नहीं की। वो भले ही क्रिएटिव टीम से शिकायत करें, लेकिन मुझसे कभी नहीं की। वो मेरा बहुत ख्याल रखते हैं और बहुत प्यार करते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।