बॉलीवुड का डबल मर्डर केस, प्रोड्यूसर पति ने शराब के नशे में बेटी और पत्नी पर चलाई थीं गोलियां और फिर...

Apr 18, 2024 07:55 pm IST
Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान

किस्सा: आज हम आपको बॉलीवुड के उस डबल मर्डर केस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पति ने पत्नी, बेटी और बेटे पर गोली चलाने के बाद खुदखुशी कर ली थी।

बॉलीवुड का डबल मर्डर केस, प्रोड्यूसर पति ने शराब के नशे में बेटी और पत्नी पर चलाई थीं गोलियां और फिर...

60 के दशक की बात है। सईदा खान का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल था। किशोर कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार और शशि कपूर के साथ काम करने वाली सईदा ने एक दिन मजबूरी में आकर प्रोड्यूसर बृज सदाना से शादी कर ली। शुरू-शुरू में तो सबकुछ ठीक चल रहा था। किंतु कुछ सालों बाद एक्ट्रेस और उनके पति के बीच झगड़े बेइंतहा बढ़ने लगे। क्यों? आइए बताते हैं।

शादी के बाद छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ सईदा अपने परिवार के साथ बांद्रा इलाके की 28th रोड के जल कमल बंगले में रहने लगी। शादी के बाद बृज सदाना ने सईदा की मां और बहन शगुफ्ता की जिम्मेदारी उठाई और उन्हें कार्टर रोड के घर में रहने की जगह दी। सईदा अपनी बहन शगुफ्ता से बहुत प्यार करती थीं। हालांकि, दोनों की उम्र में बहुत बड़ा फासला था। सईदा और शगुफ्ता देखने में काफी हद तक एक जैसी दिखती थीं।

इस वजह से पैदा हुआ शक

उस समय जब खबरें आईं कि सईदा की मां अनवरी बेगम ने शगुफ्ता को गोद लिया था, तब सईदा के पति बृज सदाना के जेहन में शक पैदा हो गया। बृज को समझ नहीं आ रहा था कि जब सईदा को गोद लिया था तो उसकी शक्ल शगुफ्ता से कैसे मिल सकती है। काफी सोच-विचार करने के बाद बृज इस तर्क पर पहुंचा कि शगुफ्ता, सईदा की नाजायज बेटी है। 

वो रात

घर पर झगड़े और बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों ने बृज को शराब का आदी बना दिया। बृज शराब पीकर तमाशा करने लगा। दोनों के बीच लगातार झगड़े बढ़ने लगे और 21 अक्टूबर 1990 को बृज ने सईदा की हत्या कर दी। सईदा की हत्या करने के बाद बृज ने अपनी बेटी और बेटे पर भी गोली चलाई और अंत में खुद को खत्म कर दिया। इस घटना की वजह से सईदा, उनकी बेटी और बृज की जान चली गई। वहीं उनके बेटे कमल सदाना बच गए।

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख