'गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया', खतरों के खिलाड़ी में एक्टर के कमेंट्स से परेशान हुईं शगुन शर्मा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KKK 15: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने कहा कि गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी के सेट पर उन्हें बुली किया। उन्होंने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी। 

Shagun Sharma and Gaurav Khanna
शगुन शर्मा ने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी नहीं मिलना चाहेंगी

खतरों के खिलाड़ी 15 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा नजर आनेवाली हैं। शो कल से यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो के स्ट्रीम होने से पहले शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के व्यवहार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना ने उन्हें बुली किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी।

गौरव खन्ना के साथ टच में नहीं रहना चाहती हैं शगुन शर्मा

फिल्मीज्ञान से खास बातचीत में शगुन से पूछा गया कि खतरों के खिलाड़ी 15 में क्या कोई ऐसा था जिसके साथ वो बिल्कुल भी टच में रहना नहीं चाहेंगी? शगुन शर्मा ने बिना किसी हिचक के गौरव खन्ना का नाम लिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि गौरव खन्ना वो एक इंसान हैं जिनसे मैं कभी मिलना नहीं चाहूंगी।

गौरव खन्ना के व्यवहार से हो गई थीं परेशान

शगुन शर्मा से जब पूछा गया कि उन्होंने गौरव खन्ना का नाम क्यों लिया? इसपर शगुन ने कहा कि उन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। शगुन ने कहा, "उदाहरण के तौर पर, अगर पांच लोग टास्क परफॉर्म कर रहे हैं और उनमें से चार लोगों ने टास्क छोड़ दिया, उन चारों में से वो सबसे ज्यादा मुझे ही बोलेंगे।"

गौरव के कमेंट्स शगुन को नहीं आए पसंद

शगुन ने कहा वो ऐसे कमेंट्स करते थे- ये तो छोड़ देती है, कमजोर है, ये मत करो। शगुन ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका ये सब बोलना गैर-जरूरी और हतोत्साहित करने वाला होता था। शगुन ने कहा कि उन्हें पहले तो लगता था कि ये कॉम्पटीशन की वजह से एक मजेदार नोकझोंक है, लेकिन बाद में वो इनसे असहज होने लगी थीं। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना के कमेंट्स बाद में थोड़े मतलबी से लगने लगे थे। उन्हें लगने लगा था कि उन्हें औरों से ज्यादा टारगेट किया जा रहा है।

शगुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे लगता है कि रियलिटी स्पेस में आप अपना दूसरा वर्जन ही बन जाते हो। तो मैं ये नहीं कहूंगी कि शायद वो असल में एकदम ही वैसे हैं जैसे उन्होंने वहां व्यवहार किया है।”

शगुन शर्मा की बात करें तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परी वीरानी का किरदार निभाया था। शो में पहले उनका किरदार निगेटिव था। हालांकि, शो को अलविदा कहने से पहले उनके किरदार को पॉजिटिव दिखाया गया। वहीं, गौरव खन्ना की बात करें तो हाल ही में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं। गौरव खन्ना आकांक्षा से लॉकअप में मिलने भी पहुंचे थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़'गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया', KKK में एक्टर के कमेंट्स से परेशान हुईं शगुन