करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के लोग

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Karan Kundrra Ex Girlfriend Cryptic Tweet: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को दुबई में शादी के लिए प्रपोज किया। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक पोस्ट किया जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि अनुषा को जीवन में आग बढ़ने की जरूरत है। 

करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज, एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के लोग

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस इस वक्त काफी खुश हैं क्योंकि करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को दुबई में शादी के लिए प्रपोज किया है। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी के प्रपोजल के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करण और तेजस्वी के प्रपोजल की खबरों के बीच करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं।

अनुषा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

अनुषा दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं भगवान का शुक्रिया करती हूं। इसी के साथ उन्होंने लिखा अगर आपको पता है, तो आपको पता है। अनुषा का ये पोस्ट अब रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अनुषा ने किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन रेडिट यूजर्स इस पोस्ट को करण कुंद्रा के प्रपोजल से जोड़कर देख रहे हैं।

अनुषा दांडेकर का पोस्ट

रेडिट पर वायरल हो रहा अनुषा का पोस्ट

रेडिट पर जिस पेज से ये पोस्ट शेयर किया गया था, उसके साथ कैप्शन लिखा गया है- ये करण से इतना ऑब्सेस्ड क्यों है? लड़की, उस बात को 6-7 साल हो गए हैं और फिर भी तुम हर चीज करण के बारे में बना देती हो। सबसे मजेदार चीज तो ये है कि ये सबसे पहले करण के शोज देख लेती है, फिर अप्रत्यक्ष रूप से उनके बारे में बात करती है। करण के बाद इसकी कई रिलेशनशिप रही हैं, लेकिन फिर भी वो करण पर ही अटकी है। यहां क्लिक करके देखें रेडिट पोस्ट

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इस रेडिट पोस्ट पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- अनषा को आगे बढ़ने की जरूरत है। कभी तो आपको इस चीज से बाहर निकलना होगा। एक ने लिखा- किसी के स्पेशल दिन पर ये करना, आप काफी गलत हैं। एक ने लिखा- वो दोनों आपको नहीं पसंद हैं, ये मुझे पता है। पर किसी के खास दिन पर ये करना काफी घटिया हरकत है। एक ने लिखा- करण मुझे पसंद भी नहीं है, लेकिन ये आपको पोस्ट काफी अजीब है।

अनुषा ने करण पर लगाया था चीटिंग का आरोप

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने साल 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2016 से 2019 के बीच दोनों ने एमटीवी का शो लव स्कूल होस्ट किया था। हालांकि, लॉकडाउन में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। अनुषा ने करण पर चीटिंग का आरोप लगाया।

करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज

करण और तेजस्वी की बात करें तो दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। दोनों ने वहीं से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। करण और तेजस्वी पिछले चार साल से साथ हैं। अब देसी ब्लिंग के आखिरी एपिसोड में देखने को मिला कि करण ने तेजस्वी को शादी के प्रपोज किया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।