करण जौहर ने क्यों शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स को इंस्टा से किया अनफॉलो? डायरेक्टर ने खुद बता दी वजह
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स, जिन्हें वो फॉलो करते थे, उन्हें अनफॉलो कर दिया है। रेडिट पर लोग करण जौहर के इस एक्शन पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया है। हाल ही में वो उनकी फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस बीच आज यानी गुरुवार को खबर आई कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, फराह खान समेत बॉलीवुड के लगभग हर स्टार को अनफॉलो कर दिया है। करण बॉलीवुड एक्टर्स में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। इस खबर ने जैसे ही तूल पकड़ा करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को अनफॉलो करने का कारण भी बताया दिया।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम से शाहरुख समेत तमाम सेलेब्स को किया अनफॉलो
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समते लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्हें वो फॉलो करते थे, सबको अनफॉलो कर दिया है। करण जौहर इस वक्त बॉलीवुड में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
करण जौहर ने क्यों किया लोगों को अनफॉलो?
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके बताया कि उन्होंने लोगों को अनफॉलो क्यों किया? उन्होंने बताया- ये डिजिटल डिटॉक्स है। मैं सबको अनफॉलो कर रहा हूं अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए जो मैं इंस्टाग्राम पर लगाता हूं। भगवान के लिए, ये नेशनल खबर नहीं हो सकती। प्लीज क्लिकबेट कुछ और करिए…ये महत्व नहीं रखता है।
केवल 74 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं करण जौहर
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात 8 बजकर 41 मिनट तक करण जौहर इंस्टाग्राम पर 78 लोगों को फॉलो कर रहे थे। अब खबर लिखे जाने वक्त करण जौहरा की फॉलोइंग लिस्ट 78 से घटकर 74 हो गई है।
रेडिट पर करण जौहर को लोगों ने किया ट्रोल
रेडिट पर भी करण जौहर के इस एक्शन की चर्चा हुई। BollyBlindsNGossip पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया कि करण जौहर ने शाहरुख खान और उनके परिवार समेत कटरीना, दीपिका, विकी, आलिया, अनीत समेत बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी को अनफॉलो कर दिया है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया- करण जौहर का एक और अटेंशन अपनी ओर खींचने का तरीका। क्योंकि चांद मेरा दिल डिजास्टर हो गई है।
क्या बोल रहे रेडिट यूजर्स?
रेडिट यूजर्स ने करण जौहर को उनके इस एक्शन के लिए उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- करण जौहर बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये सब लोग करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में नहीं पहुंचे? एक ने लिखा- शायद बर्थ डे पर मिले गिफ्ट पसंद नहीं आए हों। एक ने लिखा- करण ने उन लोगों को अनफॉलो कर दिया है जो उनके करीबी हैं, वो केवल उन लोगों को फॉलो कर रहे हैं जिनसे उनका फॉर्मल रिश्ता है। एक ने कहा- कल ही तो पार्टी कर रहा था सबके साथ।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


