तारक मेहता से होगी जेठालाल की एग्जिट? दिलीप जोशी ने खुद बता दिया सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर खबरें थीं कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी शो को अलविदा कहने वाले हैं। अब इन खबरों पर खुद दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों को बकवास बताया है। 

तारक मेहता से होगी जेठालाल की एग्जिट? दिलीप जोशी ने खुद बता दिया सच

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे वक्त से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की शुरुआत से ही दिलीप जोशी इसका हिस्सा हैं। दिलीप जोशी शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। खबरें थीं कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी शो को छोड़ने वाले हैं। हालांकि, अब दिलीप जोशी ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों को बकवास बताया है।

शो को छोड़ने को लेकर क्या बोले दिलीप जोशी

शो के सेट पर मीडिया से बातचीत में दिलीप जोशी ने इन खबरों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये खबरें बकवास हैं। उन्होंने कहा- आजकल लोग व्यूज के लिए कुछ भी मनगढ़ंत छाप देते हैं। मैं सभी न्यूज एजेंसीज और मीडिया हाउस से अनुरोध करना चाहता हूं कि कुछ भी पब्लिश करने से पहले प्लीज प्रोडक्शन हाउस या उस शख्स से कन्फर्म किया करें।

शो का हिस्सा होने पर शुक्रगुजार महसूस करते हैं दिलीप जोशी

दिलीप ने आगे कहा कि वो इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि वो एक ऐसे शो का हिस्सा हैं जो सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। उन्होंने कहा- एक कॉमेडी शो का 18 सालों तक चलना अपने आप में ही अविश्वसनीय है। आज हमने 4,750 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। मैं भगवान का शुक्रिया करता हूं कि हम सब लोग आज भी उसी पैशन और उत्सुकता के साथ शूट करते हैं, और हम लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं।

जेठालाल ने की असित मोदी और राइटिंग टीम की तारीफ

एक्टर ने इस बारे में भी बात की कि कैसे सिटकॉम को साल दर साल फ्रेश बनाने के लिए मेहनत लगती है। उन्होंने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और शो के राइटर्स को इस चीज का क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा- इतने सालों तक नए टॉपिक्स पर नए-नए आइडिया बनाना आसान बात नहीं है। असित भाई और पूरी राइटिंग टीम इसके लिए बहुत मेहनत करती है। वो लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, और उनकी प्रशंसा होनी चाहिए।

2008 में शुरू हुआ था तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता उल्टा चश्मा की बात करें तो ये शो 28 जुलाई, 2008 को शुरू हुआ था। इस शो से तब से अबतक कई लोग शो को छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, शो में कुछ नए चेहरे जुड़ चुके हैं। शो कई बार विवादों में भी आ चुका है, लेकिन इस शो की लोकप्रियता अब भी कम नहीं हुई है। आज भी लोग इस शो को काफी पसंद करते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।