फिल्मों में नहीं आर्मी में शामिल होना चाहती थीं जया बच्चन, इस वजह से रह गया था सपना अधूरा

Feb 23, 2024 05:45 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

जया बच्चन को काफी स्ट्रिक्ट माना जाता है। वह किसी इवेंट या फंक्शन में भी नजर आएंगी तो किसी को नहीं पता वह कब किस मुद्दे पर भड़क जाएं। काफी सालों बाद फिल्म रॉकी और रानी के जरिए जया बड़े पर्दे पर नजर आईं जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

फिल्मों में नहीं आर्मी में शामिल होना चाहती थीं जया बच्चन, इस वजह से रह गया था सपना अधूरा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या काफी चर्चा में रहता है। इस पॉडकास्ट में नव्या के साथ उनकी मां श्वेता और नानी जया बच्चन साथ होती हैं। अब तक इस पॉडकास्ट को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है क्योंकि यहां तीनों सोशल मुद्दों के अलावा परिवार और घर को लेकर ऐसी बातें बताती हैं जिसे जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। अब इस पॉडकास्ट के दौरान ही जया ने बताया कि वह आर्मी में जाना चाहती थीं।

श्वेता ने उठाया जेंडर डिफ्रेंस का मुद्दा

दरअसल, इस दौरान श्वेता जेंडर स्टीरियोटाइप पर बात करती हैं। वह कहती हैं कि पहले कॉलेज में कुछ कोर्स होते थे जिन्हें सिर्फ महिला करती थीं और कुछ होते थे जो सिर्फ पुरुषों के लिए थे। तब बहुत अजीब लगता था अगर मर्द बैठा है और कोई महिला ड्राइव कर रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं है और हमने बहुत प्रोग्रेस कर लिया है।

क्यों नहीं ज्वाइन की जया ने आर्मी

इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए जया बच्चन ने बताया कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहती थीं, लेकिन उस समय महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था। महिलाओं को सिर्फ बतौर नर्स ही रखा जाता था। यह बताते हुए जया के चेहरे पर निराशा दिखी।

अगस्त्य ने बताया तीनों महिलाओं को स्ट्रॉन्ग

अगस्त्य नंदा जो इस एपिसोड में बतौर गेस्ट बनकर आए उन्होंने कहा, मैं बहुत ही स्ट्रॉन्ग महिलाओं के बीच बड़ा हुआ हूं। ऐसी महिलाएं जो कुछ भी कहती हैं और जो उन्हें करना है वो करती हैं। तो मैं काफी अलग माहौल में बड़ा हुआ हूं इसलिए मेरी सोच भी अलग है। अगस्त्य के बारे में बता दें कि पिछले साल उन्होंने फिल्म द आर्चीज के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अगस्त्य के अलावा खुशी कपूर और सुहाना खान भी थे। हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब अगस्तय फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे जिसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।