‘इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी’, गर्लफ्रेंड पर हुए सवाल पर बोले जय भानुशाली
टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली से हाल ही में एक फैन ने पूछा कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड है? इस सवाल का जवाब देते हुए जय ने कहा कि वो सलमान खान वाली जिंदगी जी रहे हैं।

जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो चुका है। दोनों अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। माही विज से अलग होने के बाद क्या जय भानुशाली किसी को डेट कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जय भानुशाली ने अपने इंस्टा पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में दिया? उन्होंने साफ कहा कि वो सलमान खान वाली जिंदगी जी रहे हैं। जय ने साफ कर दिया है कि वो सिंगल हैं।
क्या जय भानुशाली की गर्लफ्रेंड है?
जय भानुशाली से एक फैन ने आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक फैन ने पूछा- क्या आपकी गर्लफ्रेंड है? इस सवाल के जावब में जय भानुशाली ने अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जय अपने हाथ से अपना सिर पकड़े नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- क्यों दुखती नस दबा रहे हो…इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।
2011 में हुई थी माही और जय की शादी
बता दें, जय भानुशाली और माही विज साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इसी साल जनवरी में कपल ने फैंस को बताया कि उन लोगों ने अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद भी जय और माही अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। जय अपनी बेटी तारा के साथ अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो बेटी के साथ बिताया वक्त सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर करते हैं।
जब माही विज ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब
जय और माही ने जब तलाक का ऐलान किया था तब दोनों को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। माही पर जय से भारी एलिमनी आरोप भी लगा था। हालांकि, माही ने अपने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करके ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं, जय की कुछ पुरानी वीडियो शेयर की गई थीं जिसमें जय माही का मजाक उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि इन सब वजहों से माही और जय का तलाक हो रहा है। जब ट्रोल्स ने जय को टारगेट किया, तब भी माही ने जय को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि ये उनका पर्सनल मैटर है और उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाई थी।
जय को दोस्त मानती हैं माही विज
राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में बातचीत के दौरान माही ने जय और अपने सेपरेशन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जय इस वक्त उनके बेस्ट फ्रेंड हैं और वो उनका परिवार हैं। माही ने बताया था कि उनके पिता अब भी जय के घर जाते हैं और जय भी लगाताकर उनके परिवार से टच में रहते हैं।


